अपने प्रेमियों के साथ बगीचे में घूम रही थी दो चचेरी बहनें, गांव वालों ने देखा, फिर..
वैशाली (Bihar) । दो चचेरी बहनें स्कूल के लिए निकलीं थीं। लेकिन, बगीचे में अपने-अपने प्रेमियों के साथ घूमने लगी। जिन्हें संदिग्ध हाल में देखकर गांव के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद मंदिर में ले जाकर जबरन उनके प्रेमियों के साथ शादी करा दी। फिर, उनके घर वालों को खबर दी। साथ ही वीडियो वायरल कर दिया, जिसमें दोनों प्रेमी युगल बारी-बारी से सात फेरे लगवाकर एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंध गए। यह मामला महुआ थाना के सिंघाड़ा का बताया जा रहा है।
| Published : Aug 25 2020, 07:19 PM IST / Updated: Aug 25 2020, 07:35 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
कहा जा रहा है कि पातेपुर की रहने वाली दोनों लड़की आपस में चचेरी बहन है। वहीं, एक लड़का इन लड़कियों के बहनोई का भाई है, जबकि दूसरा लड़का बहनोई के भाई का दोस्त है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
दोनों लड़की घर से स्थानीय कॉलेज में आई थी। दोनों ही लड़कियां इंटर की छात्रा बताई जा रही हैं। इस दौरान दोनों जोड़े प्रेमी बगीचे में चले गए और एकांत में बैठे थे। इसी बीच गांव वालों ने देख लिया।
(प्रतीकात्मक फोटो)
बताया जा रहा है कि शक होने पर गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। चारों से पूछताछ के बाद उनकी शादी कराने का फैसला किया।
गांव के लोग उन्हें मंदिर ले गए। जहां तुलसी के पौधे को साक्षी मानकर बारी-बारी से सात फेरे लगाकर शादी के बंधन में बंध गए।
दोनों प्रेमी युगल के शादी हो जाने के बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। साथ ही शादी का वीडियो भी वायरल कर दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)