- Home
- States
- Bihar
- 2 मुस्लिम लड़कियों ने की समलैंगिक शादी,दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में पहुंची थाने,बोलीं-घरवालों से बचा लीजिए,फिर..
2 मुस्लिम लड़कियों ने की समलैंगिक शादी,दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में पहुंची थाने,बोलीं-घरवालों से बचा लीजिए,फिर..
बेतिया (Bihar) । दो मुस्लिम पड़ोसी लड़कियां पहले सहेली बनी। फिर, उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। वे कब साथ-जीने-मरने की कसमें खाने लगीं, यह किसी को पता ही नहीं चला। एक दिन दोनों शादी करके घर पहुंची तो परिवार के लोग हैरान हो गए। वह एक साथ रहने की जिद्द करने लगीं तो परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद हिंदू दूल्हा-दुल्हन की भेषभूषा में दोनों बेतिया के नगर थाना पहुंची। जहां समलैंगिक शादी करने की बात कहते हुए घरवालों से बचाने की गुहार लगाई।
| Published : Sep 09 2020, 05:44 PM IST / Updated: Sep 09 2020, 05:46 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
बेतिया की रहने वाली हजरत का परिवार जलंधर में रहता था। पड़ोस में बगहा के रामनगर की रहने वाली नगमा खातून भी वहीं, रहती थी। इसी दौरान नगमा की दोस्ती उसकी बेटी इसरत से हुई, जो धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार करने लगी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
घरवालों ने दोनों को समझाने का बहुत प्रयास किया। लेकिन, दोनों जीने मरने को तैयार हो गईं। वहीं, घरवालों के विरोध को देखते हुए पति-पत्नी बनीं दोनों लड़कियां हिंदू दूल्हा-दुल्हन की भेषभूषा में नगर थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत करने पहुंची।
दुल्हन बनीं इसरत ने सिंदूर, मंगलसूत्र, चुड़ियां और चुनरी पहन रखी थीं। नाम और उनके रिश्ते जानने के बाद पुलिस भी एक बार हैरान हो गई। अपने को पति-पत्नी बताते हुए दोनों लड़कियां सुरक्षा की गुहार लगाने लगी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह समलैंगिक विवाह की हैं। अब एक-दूसरे के रहना चाहती हैं। लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते को मानने से इनकार कर रहे हैं।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुल्हन बनीं इसरत के घरवालों से पूछताछ की तो उन्होंने ने अपनी बेटी से किसी भी तरह का रिश्ता रखने से इनकार कर दिया। फिर, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच लड़की को रामनगर स्थित उसके पति नगमा के घर पर भेज दिया है।
नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने मुताबिक नगमा और उसकी पत्नी इसरत को रामनगर स्थित उसके घर पर पुलिस की सुरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं, बेतिया जैसे छोटे से शहर में ऐसी घटना को देखकर पुलिस के साथ-साथ आम लोग भी हैरान हैं। वे इस रिश्ते को गलत बता रहे हैं। यह अलग बात है कि कोर्ट ने इस तरह के संबंध को मान्यता दे दी है।