MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Bihar
  • एक विदाई ऐसी भी: न घोड़ा न गाड़ी..दुल्हनियां को कंधे पर लाद चल दिया दूल्हा, लोग बोले-दिल जीत लियो भैया

एक विदाई ऐसी भी: न घोड़ा न गाड़ी..दुल्हनियां को कंधे पर लाद चल दिया दूल्हा, लोग बोले-दिल जीत लियो भैया

किशनगंज (बिहार). अक्सर देखने को मिलता है कि आजकल हर कोई कुछ अनोखा करके अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। कई लोग दूल्हन को विदा करने के लिए हेलीकॉप्टर तक ले आते हैं तो कुछ बाइक पर दुल्हनियां ले जाते हैं। बिहार के किशनगंज से विवाह के बाद कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जो वाकई सबसे अलग था। जहां एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर बैठाकर ले गया। इस अनोखी विदाई की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि दूल्हे की इसके पीछे की कुछ मजबूरी थी, जिसके चलते उसे ऐसा करना पड़ा।..जानिए क्या थी इसकी खास वजह

Akash Kathuria | Updated : Jun 29 2021, 12:31 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

दरअसल, विदाई की यह अनोखी तस्वीरें किशनगंज जिला के सिंघीमारी पंचायत की बताई जा रही हैं। जहां शादी के बाद दुल्हन लेकर लौट रही बारात कनकई नदी की तेज धारा में फंस गई। बाराती तो किसी तरह नदी को पार करके निकल गए, लेकिन दुल्हन फंस गई। फिर दूल्हे ने अपना पति धर्म निभाते हुए दुल्हन को अपने कंधे पर उठाकर नदी पार कराया।

26
Asianet Image


बता दें कि लोहागड़ा गांव के रहना वाला युवक शिवा कुमार रविवार को अपनी शादी की बारात पास के गांव पलसा बारात लेकर पहुंचा हुआ था। सोमवार को जब बारात लौटी तो रास्ते में पड़ने वाली कनकई नदी उफान पर थी। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि दूल्हन आखिर कैसे इस नदी को पार करेगी।
 

36
Asianet Image

बराती दो नदी के उस पार चले गए, लेकिन लाल जोड़ों में दुल्हन बनी महिला को परेशानी थी कि वह पानी में कैसे उतरे। इतने में ल्हा बना युवक खुद नदी में उतर गया और पत्नी का हाथ पकड़कर अपने कंधे पर उठा लिया और नदी को पार कराया। 
 

46
Asianet Image

जैसे ही दूल्हे ने अपनी पत्नी को कंधे पर बैठाया तो बाराती इस अनोखे सीन की फोटो खींचने लगे और कुछ वीडियो बनाने लगे। इसके बाद कुछ लोगों ने यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं और अब वह तेजी से वायरल हो रही हैं।

56
Asianet Image

दूल्हे के इस कदम की सभी लोग सराहना करते हुए तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि दू्ल्हा राजा आपने हमारा और दुल्हन का दिल जीत लिया है। सचमुच आप भैया पतिव्रता पुरुष हो।

66
Asianet Image

बता दें कि इस समय बिहार में बाढ़ का प्रकोप चल रहा है। जिसके चलते ऐसे सीन देखने को मिल रहे हैं। कुछ दिन पहले एक खबर सामने आई थी कि गोपालगंज में बाढ़ आई तो दुल्हन का घर बाढ़ के पानी से घ‍िर गया तो दूल्हा नाव से बारात लेकर पहुंचा था।
 

Akash Kathuria
About the Author
Akash Kathuria
 
Recommended Stories
Top Stories