विशाल ददलानी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘सिफारिश संस्कृति’ पर नाराजगी जताई है । इंस्टाग्राम पोस्ट में सिंगर ने उभरते सिंगर्स को सलाह दी कि वे राजनीतिक या पर्सनल कॉन्टेक्ट का सहारा न लें, बल्कि अपने टेलेंट और मेहनत पर भरोसा रखें।
Vishal Dadlani slams ‘sifaarish’ culture: सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री के लिए पर्सनल या पॉलिटिक्स कॉन्टेक्ट का इस्तेमाल करने की "सिफारिश संस्कृति" के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। सोमवार, 9 फरवरी को इंस्टाग्राम पर उन्होंने उभरते सिंगर को संबोधित करते हुए एक क्लियर मैसेज दिया, जिसमें उन्होंने किसी भी प्रेशर का इस्तेमाल करने के प्रति अपने सख्त रवैए को दिखाया।
विशाल ददलानी ने सिफारिशी संस्कृति पर पोस्ट किया
अपने पोस्ट में विशाल ने नए सिंगर से अपील की है कि वे किसी दबाव या सिफारिश के बजाय अपनी प्रतिभा पर भरोसा करें। उन्होंने बेबाकी से खुलासा किया कि हाल ही में उन्होंने एक राजनेता को सिफारिशी के जरिए कॉन्टेक्ट किए जाने पर मना कर दिया था, और इसे उनके साथ काम करने का कोई भी मौका खोने का पक्का तरीका बताया।
दददलानी ने कहा- “नए सिंगर के लिए एक सलाह। किसी मंत्री जी या उनके सचिव से मुझे फ़ोन मत करवाइए। यह मुझसे कभी न मिलने का पक्का तरीका है। जो लोग जान-पहचान के ज़रिए आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, उनके लिए मेरे मन में ज़रा भी इज़्ज़त नहीं है। जिस लड़के ने अभी-अभी ऐसा करने की कोशिश की है, उसे ब्लॉक कर दिया है। चाहे तुम कितने भी अच्छे सिंगर क्यों न हो, मुझे तुम्हारे साथ काम करने में कोई इंटरेस्ट नहीं है।
नेपोटिज्म के खिलाफ हैं विशाल ददलानी
इस पोस्ट ने अपने बेबाक लहजे और नेपोटिज्म के खिलाफ साफ मैसेज के कारण सबका ध्यान खींचा। कैप्शन में अपने विचारों को डिटेल से बताते हुए विशाल ने युवा म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखने और अपने काम को लेकर डेडीकेड रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लिखा, “प्लीज अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखें, कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहें और धैर्य रखें। अगर आप अच्छे हैं, तो आपका समय जरूर आएगा। ‘सिफारिश’ मत कीजिए। यह एक घिसा-पिटा जुमला है और सबसे बढ़कर, यह सिर्फ यह दिखाता है कि आप ऐसे शख्स हैं जो अपने टेलेंट पर भरोसा नहीं करते हैं।
विशाल ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस नोट ने तुरंत ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी। अपने बेबाक स्वभाव के लिए जाने जाने वाले गायक-संगीतकार विशाल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करते रहे हैं। हाल ही में बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों में वोट डालने के बाद उन्होंने वोट की स्याही के मिट जाने पर चिंता जताई थी।


