- Home
- Entertainment
- Lahore 1947 Update: सनी देओल की लाहौर 1947 इस दिन होगी रिलीज, BO पर 2 सुपरस्टार से होगा क्लैश
Lahore 1947 Update: सनी देओल की लाहौर 1947 इस दिन होगी रिलीज, BO पर 2 सुपरस्टार से होगा क्लैश
सनी देओल बॉर्डर 2 से धमाका कर रहे हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर अपडेट्स सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोस्ट अवेटेड फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज डेट रिवील कर दी गई है। इस फिल्म के साथ सनी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर 2 सुपरस्टार्स से होगी।

सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947
सनी देओल के सितारा इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म बॉर्डर 2 ने भी जमकर कमाई की। इसी बीच उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लाहौर 1947 से जुड़ी धांसू अपडेट सामने आई। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट रिवील की है।
कब रिलीज होगी सनी देओल की लाहौर 1947
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 इसी साल स्वंतत्रता दिवस के मौके पर 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे देखने का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें... धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील
फिल्म लाहौर 1947 के बारे में
फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें आमिर खान ङी नजर आएंगे। इसमें संगीत एआर रहमान का और इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म की कहानी विभाजन पर बेस्ड है और इसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं। फिल्म असगर वजाहत के नाटक जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नी पर बेस्ड है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर दो सुपरस्टार्स की मूवीज से टक्कर देखने को मिलेगी।
सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान
सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान जो इसी साल 17 अप्रैल को रिलीज होनी थी, उसे पोस्टपोन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के कुछ सीन्स को री-शूट किया जा रहा है और इसमें काफी वक्त लगने वाला है। इसलिए इसकी डेट आगे बढ़ा दी है। खबरों की मानें तो अब ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी और सनी देओल की लाहौर 1947 से इसकी भिड़ंत होगी।
कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला
कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म नागजिला पहले से ही 14 अगस्त को रिलीज के लिए शेड्यूल है। ऐसे में उनकी इस फिल्म टक्कर भी बॉक्स ऑफिस पर लाहौर 1947 से होगी। इस मूवी के डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा है।
ये भी पढ़ें... Border 2 Collection Day 17: सनी देओल की फिल्म ने तीसरे संडे इतना कमाया, देखें टोटल कलेक्शन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।