Valentines Day 2026: शिल्पा शेट्टी, रणदीप हुड्डा रोमांटिक हुए, देखें पोस्ट
वैलेंटाइन डे पर शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट और रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम ने रोमांटिक पोस्ट शेयर किए, वहीं ओ रोमियो व तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर भिड़ीं।

वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड कपल्स अपने पार्टनर के लिए सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। बिखेर रहे हैं, जिससे चारों ओर प्यार का माहौल छाया हुआ है। दिल को छू लेने वाले कैप्शन से लेकर रोमांटिक तस्वीरों तक, सेलेब्रिटीज अपने फैंस को रिलेशनशिप गोल्स दे रहे हैं।
प्रेम से भरे दिलों को वैलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार होता है। वे इस दिन के लिए खूब तैयारियां करते हैं। वे अपन हर पलों को एक्सप्रेस करते हैं। चाहे वो इंटीमेट मोंमेट हों, दिल खोलकर मुस्कुराती मुस्कानें हों या ऑनलाइन शेयर की गई अनसुनी यादें, प्यार वाकई जश्न मनाने लायक है।
रणदीप हुड्डा भी अपनी पत्नी लिन लैशराम पर फिदा दिख रहे हैं, उन्होंने फैमिली फेस्टीवल एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मुझे उसकी आंखों में प्यार मिला... और अब मुझे उसकी मुस्कान में हमारा भविष्य नजर आता है। मेरे दिल और मेरे अंदर पल रही नन्ही धड़कन को #हैप्पीवैलेंटाइनडे।"
वहीं, लिन ने भी एक-दूसरे को गले लगाते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें दिल से "ईगी नूपा" कहकर पुकारा, जिसका अर्थ है 'मेरा आदमी'।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति राज कुंद्रा के साथ अपनी हॉली डे की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे टाइटेनिया जहाज की मशहूर पोज़ की नकल करते नज़र आ रहे हैं। इसे फिल्मी बताते हुए उन्होंने लिखा, "पहले दिन से ही फिल्मी! और बिना किसी झिझक के... मेरे प्यारे कुकी, हैप्पी वैलेंटाइन डे। @onlyrajkundra।" नीचे पोस्ट देखें:
कृति खरबंदा भी अपने पति पुलकित सम्राट के साथ प्यार का दिन मना रही हैं और दोनों एक-दूसरे की खूबसूरती में पूरी तरह खोए हुए हैं। लाल और सफेद रंग के कपड़ों में एक-दूसरे को कॉम्पलीमेंट दे रहे हैं। इन दोनों ने पुलकित को "हेलो वैलेंटाइन" कहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

