- Home
- Entertainment
- The Raja Saab में मालविका के लिए क्यों हुआ बॉडी डबल का इस्तेमाल, Prabhas की एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
The Raja Saab में मालविका के लिए क्यों हुआ बॉडी डबल का इस्तेमाल, Prabhas की एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
The Raja Saab के एक्शन सीन में बॉडी डबल विवाद पर मालविका मोहनन ( Malavika Mohanan ) ने सफाई दी। एक्ट्रेस ने कहा—उन्हें एक्शन पसंद है, पर जोखिम भरे शॉट्स प्रोफेशनल स्टंट आर्टिस्ट ही करते हैं। वायरल तस्वीरें उसी स्टंट डबल की थीं।

फिल्म 'द राजा साब' में एक्शन सीक्वेंस के लिए बॉडी डबल के इस्तेमाल को लेकर मालविका मोहनन ने अपना बयान दिया है। कुछ दिन पहले, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे जिसमें एक मालविका का बॉडी डबल गुलाबी क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आ रहा था। इसे देखकर कई लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उन्होंने इस पर जमकर रिएक्ट भी किया था।
मालविका मोहनन मारुति की फिल्म 'द राजा साब' में मुख्य महिला किरदारों में से एक हैं। उन्होंने अब अपने X अकाउंट पर इस अफवाह पर कहा है कि उन्हें एक्शन करना पसंद है और यहां तक कि जब एक्टर खुद स्टंट करते हैं तब भी सेट पर एक बॉडी डबल हमेशा मौजूद रहता है।
मालिवका ने एक्शन सीन करते हुए कुछ बिहाइंड द सीन्स क्लिप शेयर किए और कैप्शन में लिखा, "मैंने कई ट्वीट और न्यूज देखे हैं जिनमें दावा किया गया है कि मैंने 'द राजसाब' के लिए खुद स्टंट किए थे, लेकिन असल में वो बॉडी डबल ने किए थे । अब तो एक स्टंट आर्टिस्ट की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो रही है।"
मालविका का मानना है कि किसी पेशेवर द्वारा शॉट को अंजाम देना बेहतर है।एक्ट्रेस ने आगे कहा, “सबसे पहले, मैं एक्शन इसलिए करती हूं, क्योंकि मुझे एक्शन करना बहुत पसंद है। मैं बचपन से ही स्पोर्ट्स में एक्टिव रही हूं और मुझे इस तरह के चैलेंज और नई चीजें सीखना अच्छा लगता है।
Been seeing a lot of tweets and articles about how I claimed to do my own stunts for ‘The Rajasaab’ but a body double did it as there’s a photo circulating online of a stunt artist who was my stunt double on the film.
Firstly, I do action because I really enjoy doing action.… pic.twitter.com/9ePwlLpti4— Malavika Mohanan (@MalavikaM_) February 13, 2026
एक्ट्रेस ने आगे कहा- दूसरे, सेट पर हमेशा एक स्टंट डबल मौजूद रहता है, भले ही एक्टर अपने स्टंट खुद कर रहे हों, क्योंकि एक्शन डायरेक्टर अंतिम शॉट से पहले उनसे रिहर्सल करवाते हैं, क्योंकि वे इसके एक्सपर्ट होते हैं। या कुछ खास शॉट्स के मामले में, जब उन्हें लगता है कि एक्टर के लिए इसे करना बहुत जोखिम भरा है, तो उनका मानना है कि किसी प्रोफेशनल से शॉट को अंजाम देना बेहतर है ताकि आप बिना सही तरीके से जाने कोई भी जोखिम भरा काम न करें।”
द राजा साब फिल्म के बारे में
राजा साहब 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन दर्शकों से वैसा रिस्पांस नहीं मिला। 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट के बावजूद फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ 205 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म को बनने में कई साल लगे, जिसकी शूटिंग 2022 में शुरू हुई और 2025 में, फिल्म की रिलीज से ठीक 2 महीने पहले पूरी हुई। प्रभास, जरीना वहाब, संजय दत्त, मालविका, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार ने इसमें एक्टिंग की। यह फिल्म अब जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

