- Home
- Entertainment
- TV
- Triggered Insaan: निश्चय मल्हान ने Video बना जोड़ी अकूत संपत्ति, 20 CR का घर, करोड़ों की कारें
Triggered Insaan: निश्चय मल्हान ने Video बना जोड़ी अकूत संपत्ति, 20 CR का घर, करोड़ों की कारें
ट्रिगर्ड इंसान उर्फ निश्चय मल्हान, कंटेंट क्रिएशन से करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं! लग्ज़री कारों के शौकीन निश्चय की सफलता की कहानी जानें।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
निश्चय मल्हान, जिन्होंने ट्रिगर्ड इंसान के नाम से पहचान बनाई है। भारत में सबसे सफल कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। इनोवेटिव कंटेंट से उन्होंने ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है।
अपने काम के प्रति कई सालों के डेडीकेशन के साथ, निश्चय मल्हान ने अपनी कंटेंट क्रिएशन जर्नी में कई मुकाम हासिल किए हैं। यहां हम उनकी कुल कमाई के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
दिल्ली निवासी निश्चय मल्हान बेहद सफल कंटेट क्रिएटर है। उन्होंने एक YouTuber के रूप में करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। कमेंट्री वीडियो, रिएक्शन, रोस्टिंग सेशन और रिव्यू जैसे कंटेंट में उन्हें महारत हासिल है।
India.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक निश्चय की अनुमानित कुल संपत्ति 30 से 35 करोड़ रुपये के बीच है।
निश्चय मल्हान की कारें
निश्चय को लग्जरी कारों का शौक है, उनके पास जगुआर एफ-पेस, कीमत लगभग 78.46 लाख रुपये है, टाटा हैरियर 15.49 लाख रुपये, मारुति सुजुकी सियाज़, 12.45 लाख रुपये है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में डिफेंडर कार भी खऱीदी है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।
निश्चय मलहन को YouTube चैनल को ट्रिगर्ड इंसान के नाम से जाना जाता है, साल 2014 में शुरुआत से लेकर अब तक 24.2 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर जुटाए हैं।
triggered insaan की आईडी से उन्होंने 347 वीडियो अपलोड किए हैं, जिनमें से ज़्यादातर को 10 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया है।
निश्चय को गेमिंग कैटेगिरी में बेस्ट क्रिएटर का अवार्ड मिल चुका है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने ये अवार्ड अपने हाथों से दिया था।
निश्चय मल्हान हर प्लेटफॉर्म बेहद पॉप्युलर हैं। Instagram पर उन के 10.9 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं।