Dhurandhar 2 OTT: कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करेंगी रणवीर सिंह की फिल्म?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसको लेकर फैन्स में और ज्यादा क्रेज बढ़ गया है। हर कोई मूवी को देखने के बेताब है। डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म को लेकर एक ताजा जानकारी सामने आई है। बता दें कि मूवी की ओटीटी रिलीज डिटेल रिवील हुई है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। ट्रेलर आने के बाद तो इस मूवी का क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी आई है, जिसने फैन्स को और ज्यादा उत्साहित कर दिया है।
किस OTT पर स्ट्रीम होगी धुरंधर 2
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार ने खरीदे हैं। फिल्म इस बार जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि धुरंधर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था।
ये भी पढ़ें... सस्पेंस पर सस्पेंस, जबरदस्त थ्रिल-विद्या बालन की वो फिल्म जिसका आखिर ट्विस्ट था भयंकर
OTT कब रिलीज होगी धुरंधर 2
धुरंधर 2 इसी महीने की 19 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मूवी अपना थिएट्रीकल रन पूरा करने यानी तकरीबन 45-60 दिन बाद ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी। फिलहाल डेट तय नहीं हा लेकिन ये अप्रैल के आखिरी या फिर मई के पहले हफ्ते में ओटीटी पर आ सकती है।
धुरंधर 2 पेड प्रीमियर
आपको बता दें कि मेकर्स ने धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त गेम खेला है। बताया जा रहा है कि 19 मार्च को रिलीज से पहले फिल्म का पेड प्रीमियर किया जाएगा, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पेड प्रीमियर के लिए फिल्म के अभी तक देशभर में 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
धुरंधर 2 की पेड प्रीमियर से कितनी हुई कमाई
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर द रिवेंज के पेड प्रीमियर ने अपनी एडवांस बुकिंग से दो दिन में अभी तक तकरीबन 12.29 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का पेड प्रीमियर 18 मार्च को होगा तो उम्मीद की जा रही है एडवांस बुकिंग से अभी फिल्म और ज्यादा कमाई कर सकती है।
कब रिलीज होगी धुरंधर 2
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें... OTT New Release: सस्पेंस-कॉमेडी-रोमांस का तगड़ा कॉम्बो, 10 फिल्में-वेब सीरीज मचाएंगी धमाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।