- Home
- Entertainment
- TOP 10 सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में भूत बंगला की एंट्री, इस No. पर कब्जा
TOP 10 सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में भूत बंगला की एंट्री, इस No. पर कब्जा
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रखा है। इसी बीच एक जबरदस्त खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अक्षय की फिल्म टॉप 10 सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। देखते हैं टॉप 10 में कौन सी फिल्म किस नंबर पर हैं।

1. स्त्री 2
श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर हैं। फिल्म ने इंडिया में 627.5 करोड़ का बिजनेस किया था।
2. फिल्म भूल भुलैया 3
सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की फिल्म भूल भुलैया 3 दूसरे नंबर पर हैं। फिल्म ने 281.56 करोड़ का कारोबार किया था।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla बनी अक्षय कुमार की 20वीं 100 करोड़ी फिल्म, जानें पहली कौन सी थी?
फिल्म गोलमाल अगेन
अजय देवगन, तब्बू, अरशद वारसी की फिल्म गोलमाल अगेन सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। फिल्म ने 205.72 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 भी इस लिस्ट में शामिल है। सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में ये चौथे नंबर पर है। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 185.57 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया। लिस्ट में ये फिल्म 5वें नंबर पर है। इसने 157.05 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म द राजा साब
प्रभास और संजय दत्त की फिल्म द राजा साब यूं तो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। लेकिन फिर भी ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉरर कॉमेडी मूवीज की लिस्ट में शामिल है। इसने 146.04 करोड़ कमाए थे।
फिल्म स्त्री
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और अपारशक्ति खुराना की फिल्म स्त्री भी इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 129.67 करोड़ कमाए थे।
फिल्म मुंज्या
अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था। सबसे ज्यादा कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में ये 8वें नंबर पर है। फिल्म ने 108 करोड़ कमाए थे।
फिल्म भूत बंगला
अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म भूत बंगला ने इस लिस्ट में एंट्री मार ली है। सबसे ज्यादा कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में ये 9वें नंबर पर है। इसने अभी तक यानी 9 दिन में 100.90 करोड़ कमा लिए हैं।
फिल्म सर्वम माया
मलयालम फिल्म सर्वम माया भी सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। ये मूवी 10वें नंबर पर है। निविन पॉली और रिया शिबू की इस फिल्म ने 76.84 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla Collection Day 9: फिल्म का BO भयानक जलवा, 9वें दिन छाप डाले इतने नोट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।