- Home
- Entertainment
- Bollywood Unreleased Movies: ये 11 फ़िल्में सालों से बनकर तैयार, लेकिन नहीं हो पा रहीं रिलीज!
Bollywood Unreleased Movies: ये 11 फ़िल्में सालों से बनकर तैयार, लेकिन नहीं हो पा रहीं रिलीज!
बॉलीवुड की कई ऐसी फ़िल्में हैं, जो सालों से बनकर तैयार पड़ी हुई हैं। लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हो पाई हैं। इनमें से किसी के हीरो 'धुरंधर' फेम अर्जुन रामपाल हैं तो कोई बॉबी देओल ने की है। जानिए ऐसी ही 7 फिल्मों के बारे में, जिनकी रिलीज का सबको इंतज़ार है…

1. द बैटल ऑफ़ भीमा कोरेगांव
रमेश थेटे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 सितम्बर 2021 को रिलीज होनी थी। लेकिन अब भी बॉक्स ऑफिस इसका रास्ता देख रहा है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिगंगना सूर्यवंशी, सनी लियोनी, कृष्णा अभिषेक, अभिमन्यु सिंह और गोविंद नामदेव जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म की कहानी 1 जनवरी 1818 को भीमा कोरेगांव में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मराठा संघ के पेशवा गुट के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है।
2. श्लोक: द देसी शरलॉक
2022 में कुणाल कोहली के निर्देशन में बनी यह फिल्म शूट हो चुकी थी। बॉबी देओल और अनन्या बिरला की फिल्म में मुख्य भूमिका है। बताया जाता है कि फिल्म 2023 में रिलीज की जानी थी। लेकिन अब भी दर्शक इसका इंतज़ार कर रहे हैं।
3. सेक्शन 84
2023 में अमिताभ बच्चन, डायना पेंटी और निमृत कौर स्टारर इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी। फिल्म का डायरेक्शन रिभु दासगुप्ता ने किया है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी की भी अहम् भूमिका है। बॉक्स ऑफिस पर अब भी इस फिल्म की रिलीज का इंतज़ार है। रिपोर्ट्स की मानें तो 19 नवम्बर 2026 को यह थिएटर्स में आ सकती है।
यह भी पढ़ें : 2026 में बदली इन 10 फिल्मों की रिलीज डेट, दो तो 2027 तक के लिए हुई पोस्टपोन!
4. चकदा एक्सप्रेस
2022 में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी। क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की इस बायोपिक में अनुष्का शर्मा का लीड रोल है और इसे प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।
5.वो लड़की है कहां
2022 में 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म में प्रतीक गांधी और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका है। उनके साथ प्रतीक बब्बर और हरलीन सेठी की भी अहम् भूमिका है। फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। अरशद सैयद ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है।
6. सना
इस फिल्म का डायरेक्शन सुधांशु सरिया ने किया है। राधिका मदान का फिल्म में लीड रोल है और उनके साथ सोहम शाह, पूजा भट्ट और शिखा तलसानिया जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। अभी भी दर्शक इसकी रिलीज डेट के ऐलान का इंतज़ार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Raja Shivaji Star Cast Fees: 100 CR की 'राजा शिवाजी' का सबसे महंगा एक्टर कौन, किसे कितनी रकम मिली?
ये 5 फ़िल्में भी बनकर तैयार, लेकिन नहीं हुईं अब तक रिलीज
7. सर्वगुण सम्पन्न
2023 में सोनाली रतन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बनकर तैयार हो गई थी। फिल्म में वाणी कपूर और इश्वक सिंह जैसे कलाकारों ने काम किया है। हालांकि, अभी तक यह रिलीज नहीं हो पाई है।
8.रिस्की रोमियो
फिल्म का डायरेक्शन अबीर सेनगुप्ता ने किया है। धनंजय भट्टाचार्य, अक्षय कपूर, कृति खरबंदा और सनी सिंह जैसे कलाकारों ने इसमें अहम् रोल निभाए हैं। 2023 में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी। लेकिन अभी तक इसे रिलीज नहीं किया गया है।
9. नखरेवाली
राहुल शंकिया ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म में अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका है। 14 फ़रवरी 2025 को यह फिल्म रिलीज होनी थी, लेकिन अभी भी इसका इंतज़ार ही हो रहा है।
10. नौसिखिये
2022 में इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान हुआ था। फिल्म बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हो सकी। इस फिल्म का डायरेक्शन संतोष सिंह ने किया है। अभिमन्यु दासानी, श्रेया धनवंतरी, अमोल पाराशर और प्रांजल पटेरिया जैसे कलाकारों ने काम किया है।
11. लेटर टू मिस्टर खन्ना
नीतू कपूर, सनी कौशल और श्रद्धा श्रीनाथ जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का डायरेक्शन मिलिंद धैमाडे ने किया है। 2022 में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी। लेकिन यह अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।