TMKOC के 5 सबसे रईस स्टार, 'बबिता जी' टॉप 3 में नहीं, चौंका देगी नं. 1 की दौलत!
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 18 साल से लगातार दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। इस शो में कई ऐसे कलाकार हैं, जो शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं। इनमें इसके 4 सबसे अमीर एक्टर्स भी हैं। जानिए कौन हैं TMKOC के 5 सबसे रईस स्टार...

5. तनुज महाशब्दे
किरदार : कृष्णन अय्यर
नेट वर्थ : लगभग 30 करोड़ रुपए
तनुज महाशब्दे ने 2008 में उस वक्त 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जॉइन कर लिया था। तब से वे लगातार इस हो में काम कर रहे हैं। उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अलावा 'CID' और 'ये तो गलती है' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।
4. मुनमुन दत्ता
किरदार : बबिता कृष्णन अय्यर
नेट वर्थ : लगभग 40 करोड़ रुपए
मुनमुन दत्ता जो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बदौलत घर-घर में बबिता जी के नाम से मशहूर हो चुकी हैं। 'तारक मेहता...' से पहले वे 'हम सब बाराती' में नज़र आई थीं। बतौर गेस्ट 38 साल की मुनमुन दत्ता 'कौन बनेगा करोड़पति 13', 'बिग्बोस 15' और 'द ख़तरा ख़तरा शो' जैसे शो में भी दिख चुकी हैं। वे 2006 में रिलीज हुई 'हॉलिडे' में भी नज़र आई थीं।
यह भी पढ़ें : Laughter Chefs की सबसे रईस कंटेस्टेंट, 24 की उम्र में 'रामायण' के हनुमान सनी देओल से 2 गुना अमीर!
3. मंदार चंदवाडकर
किरदार : आत्माराम भिड़े
नेट वर्थ : लगभग 42 करोड़ रुपए
मंदार चंदवाडकर 2008 से लगातार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़े हुए हैं। 49 साल के मंदार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अलावा 'बा बहू और बेबी', 'परिवार : कर्तव्य की परीक्षा' और 'CID' जैसे शोज में भी नज़र आ चुके हैं। वे मराठी सिनेमा 'मिशन चैंपियन' और 'गोल्बेरिज' जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं।
2. दिलीप जोशी
किरदार : जेठालाल गड़ा
नेट वर्थ : लगभग 47 करोड़ रुपए
दिलीप जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सबसे अमीर एक्टर हैं। 18 साल से TMKOC से जुड़े दिलीप 'कोरा कागज़', 'रिश्ते : द लव स्टोरीज', 'हम सब बाराती', 'मालिनी अय्यर' और FIR जैसे शोज में भी दिख चुके हैं। दिलीप जोशी ने 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'दिल है तुम्हारा' और 'ढूंढते रह जाओगे' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
यह भी पढ़ें : TV की IPS Jagdhatri कितनी पढ़ी-लिखीं? असल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, देखें PHOTOS
1. सचिन श्रॉफ
किरदार : तारक मेहता
नेट वर्थ : लगभग 172 करोड़ रुपए
सचिन श्रॉफ ने 2022 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जॉइन किया। उन्होंने शैलेश लोढ़ा को रिप्लेस किया, जो 2008 से लगातार इस शो में तारक मेहता का रोल कर रहे थे। सचिन दिग्गज एक्टर हैं और 2002 से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 'शगुन', 'सिंदूर तेरे नाम का', 'वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया', 'रिश्तों के भंवर में उलझी नियति', 'बाल कृष्ण' और 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे शोज में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।