करोड़ों की मालकिन TV की 'अंगूरी भाभी' आखिर कितनी पढ़ी-लिखी, देखें 5 PHOTOS
टीवी की अंगूरी भाभी के नाम से फेमस शुभांगी अत्रे 45 साल की हो गई हैं। शुभांगी का जन्म 11 अप्रैल 1981 को इंदौर में हुआ था। कम लोग जानते हैं कि अंगूरी भाभी ने शादी के बाद एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि वे कुछ फिल्मों में भी नजर आईं हैं।

45 साल की हुई TV की 'अंगूरी भाभी'
TV की 'अंगूरी भाभी' यानी शुभांगी अत्रे 45 साल की हो गई हैं। बता दें कि शुभांगी की बेटी जब 2 साल की थी तब उन्होंने टीवी पर डेब्यू किया था। उनके पति पीयूष पुरे ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया। हालांकि, अब पीयूष इस दुनिया में नहीं हैं।
शुभांगी अत्री की नेटवर्थ
खबरों की मानें तो शुभांगी अत्रे की पहली कमाई 2500 रुपए थी, जो उन्हें एक एड में काम कर मिली थी। फिर जब उन्हें भाबीजी घर पर हैं में काम करने का मौका मिला तो वे एक एपिसोड का 40,000 रुपए फीस चार्ज करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे करीब 15 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
ये भी पढ़ें... Naagin 7 Big Twist: कौन है ये रहस्यमयी नाग गुरु? जिसकी एक शक्ति से कांपेगा ड्रैगन
कितनी पढ़ी लिखी हैं शुभांगी अत्री
शुभांगी अत्रे को अंगूरी भाभी के रोल में देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वे अच्छी खासी पढ़ी लिखी हैं। बता दें कि उन्होंने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली है। एमबीए करने के बाद उन्होंने पूणे के एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया और एक्टिंग सीखी।
कौन से टीवी शोज में किया शुभांगी अत्रे ने काम
शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी शो कसौटी जिंदगी की से की थी। इसके बाद वे कस्तूरी, कुमकुम, ये रिश्ता क्या कहलाता है, दो हंसों का जोड़ा, चिड़िया घर, भाबीजी घर पर हैं जैसे सीरियलों में नजर आईं।
बेहद ग्लैमरस हैं शुभांगी अत्रे
अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो उनके कई ग्लैमस और स्टनिंग फोटोज देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें... Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की रौबदार दादीसा कौन हैं? फिल्मों में भी दिखा चुकी हैं जलवा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।