MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • खूबसूरती-टैलेंट के बावजूद क्यों नहीं मिल रहा इस अभिनेत्री को काम? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

खूबसूरती-टैलेंट के बावजूद क्यों नहीं मिल रहा इस अभिनेत्री को काम? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस की बात करें तो यहां एक से एक खूबसूरत-टैलेंटेड हसीनाएं हैं। कईयों की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं। वहीं, पिछले कुछ सालों एक हसीना ने तेजी से फेम हासिल किया, लेकिन ताजा जानकारी की मानें तो अब इसी के पास काम नहीं हैं। 

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Mar 23 2026, 07:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कौन है ये हसीना, जिसके पास काम नहीं
Image Credit : instagram

कौन है ये हसीना, जिसके पास काम नहीं

साउथ की वो कौन सी हसीना है, जिसे काम नहीं मिल रहा है। बता दें ये और कोई नहीं बल्कि श्रीलीला है। बता दें कि श्रीलीला, जिन्हें तेलुगु सिनेमा की सबसे तेजी से उभरती हुई हीरोइनों में से एक माना जाता था, अब टॉलीवुड में काफी मंदी का सामना कर रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास फिलहाल कोई बड़ी तेलुगु फिल्म नहीं है।

26
टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं श्रीलीला
Image Credit : instagram

टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं श्रीलीला

श्रीलीला ने अपनी दमदार उपस्थिति, इम्प्रेसिव डांस स्किल और युवा दर्शकों के बीच अपनी पॉपुलैरिटी के दम पर फेम हासिल की। ​​हालांकि, इस सफलता के बीच उनकी कई फिल्मों ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्म किया, जिसके चलते उनके फिल्म के चयन को लेकर आलोचना भी हुई।

ये भी पढ़ें... Ustaad Bhagat Singh Day 4 Collection: पवन कल्याण की फिल्म की हालत खस्ता, जानें 4 दिन की कमाई

36
फिल्म उस्ताद भगत सिंह से थी काफी उम्मीदें
Image Credit : instagram

फिल्म उस्ताद भगत सिंह से थी काफी उम्मीदें

श्रीलीला को पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह से काफी उम्मीदें थीं, जो उनकी बड़ी तेलुगु फिल्म थी। हालांकि, खबरों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। फिल्म में श्रीलीला की भूमिका की भी आलोचना हो रही है। कई लोगों ने इसे अधूरा बताया है। इसके अलावा, पवन कल्याण के साथ उनकी जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी हुई, क्योंकि दोनों के बीच उम्र का अंतर साफ दिखाई दे रहा है।

46
काम की तलाश में श्रीलीला
Image Credit : instagram

काम की तलाश में श्रीलीला

तेलुगु360 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रीलीला फिलहाल टॉलीवुड में बेरोजगार हैं, जबकि मिर्ची9 की रिपोर्ट की मानें तो वो तेलुगु सिनेमा से बाहर काम की तलाश में जुटी हुई हैं। मिर्ची9 ने ये भी बताया कि उन्होंने हाल ही में तमिल सिनेमा में फिल्म परसक्ति से कदम रखा था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

56
बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगी श्रीलीला
Image Credit : instagram

बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगी श्रीलीला

साउथ में फिल्में ना मिलने के कारण श्रीलीला बॉलीवुड की ओर अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वो अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक अनाम रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी, जिसके 2026 में रिलीज होने की खबर है। इसके अलावा, वो मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इब्राहिम अली खान के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

66
श्रीलीला का करियर
Image Credit : instagram

श्रीलीला का करियर

श्रीलीला ने 2019 में आई फिल्म किस से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वे पेली सांडाडी (2021), धमाका (2022), भगवंत केसरी (2023), गुंटूर करम (2024), और मास जथारा (2025), पराशक्ति (2026) जैसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही हैं।

ये भी पढ़ें... Bollywood का बदकिस्मत स्टार किड, फिल्म और पर्सनल लाइफ दोनों फ्लॉप

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
श्रीलीला
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 पाकिस्तान में भी काट रही गदर, घबराई सरकार ने उठाया चौंकाने वाला कदम
Recommended image2
Netflix Top 10 में बड़ा उलटफेर, सनी देओल की बॉर्डर 2 ने हिला डाला धुरंधर का तख्त
Recommended image3
Dhurandhar 2 में दिखा रणवीर सिंह का ल्यारी वाला बंगला असल में कहां है? देखें 6 INSIDE PHOTOS
Recommended image4
Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर धमाके को तैयार रानी मुखर्जी की फिल्म, जानिए कब और कहां देखें
Recommended image5
Bollywood का बदकिस्मत स्टार किड, फिल्म और पर्सनल लाइफ दोनों फ्लॉप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved