MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood का बदकिस्मत स्टार किड, फिल्म और पर्सनल लाइफ दोनों फ्लॉप

Bollywood का बदकिस्मत स्टार किड, फिल्म और पर्सनल लाइफ दोनों फ्लॉप

बॉलीवुड में स्टार किड्स की भरमार है। इनमें से कुछ इंडस्ट्री में जगह बनाने में कामयाब रहे, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनका करियर फ्लॉप रहा। ऐसे ही एक स्टार किड हैं अरमान कोहली। मशहूर डायरेक्टर राजकुमार कोहली के बेटे अरमान को एक्टिंग में सक्सेस नहीं मिली। 

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Mar 23 2026, 02:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
54 साल के हुए अरमान कोहली
Image Credit : instagram

54 साल के हुए अरमान कोहली

बॉलीवुड स्टार किड अरमान कोहली 54 साल के हो गए हैं। उनकी जन्म 23 मार्च 1972 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता जानेमाने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राजकुमार कोहली और मां मशहूर हीरोइन निशि हैं। हालांकि, अरमान अपने पेरेंट्स की तरह सफलता हासिल नहीं कर पाए। 

26
अरमान कोहली ने रिजेक्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म
Image Credit : instagram

अरमान कोहली ने रिजेक्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म

कम ही लोग जानते हैं कि 1992 में आई फिल्म दीवाना पहले अरमान कोहली को ऑफर हुई थी। उन्होंने पहले शेड्यूल की शूटिंग करने के बाद फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह शाहरुख खान को लिया गया। फिल्म सुपरहिट रही और शाहरुख चमक गए। अरमान ने बाद में फिल्म विरोधी से डेब्यू किया था, जो फ्लॉप रही।

ये भी पढ़ें... कैसा है कंगना रनोट की आखिरी 5 फिल्मों का BOX OFFICE हाल, इन 2 मूवी में आएंगी नजर

36
अरमान कोहली की फिल्में
Image Credit : instagram

अरमान कोहली की फिल्में

अरमान कोहली को बाजीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ऑफर हुई थी, लेकिन बाद दोनों फिल्मों से निकाले गए। उन्होंने दुश्मन जमाना, अनाम, औलाद के दुश्मन, जानी दुश्मन, कोहरा, जुआरी, वीर, कहर, एलओसी कारगिल, मुक्का जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई भी जलवा नहीं दिखा पाई। वे आखिरी बार 2015 में आई सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में नजर आए थे।

46
अरमान कोहली की पर्सनल लाइफ
Image Credit : instagram

अरमान कोहली की पर्सनल लाइफ

अरमान कोहली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो भी फ्लॉप रही। सबसे पहले उनका अफेयर आयशा जुल्का के साथ रहा। खबर आई थी कि दोनों शादी कर सकते हैं, लेकिन ब्रेकअप हो गया। फिर मुनमुन दत्ता और नीरू रंधावा से उनका नाम जुड़ा। दोनों ही एक्ट्रेस ने उनपर मारपीट का आरोप लगाया। वे तनीषा मुखर्जी के साथ भी रिलेशनशिप में रहे लेकिन ये भी ज्यादा दिन नहीं चली। 

56
जेल भी जा चुके हैं अरमान कोहली
Image Credit : instagram

जेल भी जा चुके हैं अरमान कोहली

बता दें कि 16 दिसंबर 2013 को अरमान कोहली को बिग बॉस 7 शो के दौरान कंटेस्टेंट सोफिया हयात फिजिकली एब्यूज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अगले दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया। जून 2018 में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जब उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने उनपर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। कोहली को अगस्त 2021 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एक साल जेल में रहने के बाद उन्हें सितंबर 2022 में जमानत मिली थी।

66
बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट रहे अरमान कोहली
Image Credit : instagram

बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट रहे अरमान कोहली

अरमान कोहली, सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 7 का हिस्सा भी रहे हैं। बिग बॉस 7 के घर में रहने के दौरान उन्होंने जबरदस्त दंगा-फसाद किया था। वे घर में 98 दिन रहे थे और फिर एविक्ट हुए थे। घर में रहने के दौरान वे तनीषा मुखर्जी के साथ रिलेशनशिप में आए। शो खत्म होने के बाद भी कुछ दिनों तक दोनों में अफेयर चला और फिर ब्रेकअप हो गया।

ये भी पढ़ें... OTT Releases This Week: थ्रिलर-रोमांस का जोरदार तड़का, पूरे वीक मिलेगा धांसू एंटरटेनमेंट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 के वो 10 बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा!
Recommended image2
खूबसूरती-टैलेंट के बावजूद क्यों नहीं मिल रहा इस अभिनेत्री को काम? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Recommended image3
Dhurandhar 2 के बाद पाकिस्तान में आखिर क्यों है खौफ का माहौल, वजह चौंकाने वाली
Recommended image4
Netflix Top 10 में बड़ा उलटफेर, सनी देओल की बॉर्डर 2 ने हिला डाला धुरंधर का तख्त
Recommended image5
Dhurandhar 2 में दिखा रणवीर सिंह का ल्यारी वाला बंगला असल में कहां है? देखें 6 INSIDE PHOTOS
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved