- Home
- Entertainment
- South Cinema
- वो फैमिली जिसमें 9 मेंबर Star, बहुएं भी एक्टिंग में महारथी, जानें 3 जनरेशन की दास्तां
वो फैमिली जिसमें 9 मेंबर Star, बहुएं भी एक्टिंग में महारथी, जानें 3 जनरेशन की दास्तां
तेलुगु सिनेमा के दिग्गज परिवार, नागार्जुन अक्किनेनी से लेकर उनके बेटे नागा चैतन्य और अखिल तक, तीन पीढ़ियों की फ़िल्मी कहानी। स्टारडम, शादियां और बॉक्स ऑफिस के उतार-चढ़ाव, सब कुछ।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की फैमिली तेलुगु सिनेमा में सम्मानित स्थान रखती है। इसकी कम से कम तीन जनरेशन लोगों के एंटरटेनमेंट में जुटी हुई हैं।
नागार्जुन के पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव (ANR) जिनका जन्म 20 सितंबर 1924, रामपुरम, आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की है।
अक्किनेनी नागेश्वर राव ने देवदासु (1953), मायादारी अल्लुडु (1957), और प्रेमनगर (1971) जैसी फिल्मों में काम किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।
अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर और प्रोड्यूसर रहे हैं। उन्होंने अन्नपूर्णा स्टूडियो की नींव रखी जो साउथ सिनेमा का लीडिंग प्रोडक्शन हाउस है।
अक्किनेनी नागेश्वर राव को तेलुगू सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री, पद्मभूषण, और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जैसे सम्मान मिले। 22 जनवरी 2014 को उनका निधन हो गया था।
नागेश्वर राव ने अन्नपूर्णा कोलीपारा से शादी की थी, जिनसे उन्हें पांच बच्चे हुए जिसमें नागार्जुन ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया।
नागार्जुन अक्किनेनी का जन् 29 अगस्त 1959, चेन्नई में हुआ था। उन्होंने 1986 में फिल्म विक्रम से बतौर लीड एक्टर अपनी शुरुआत की । नागार्जुन की प्रमुख फिल्मों में शिवा (1990), गीतांजलि (1989), मास (2004), डॉन (2007), और मनम (2014) शामिल हैं।उन्होंने हिंदी फिल्मों जैसे शिवा (1990) और खुदा गवाह (1992) में भी काम किया।
नागार्जुन अन्नपूर्णा स्टूडियो के को-ऑनर हैं । इसके अलावा उन्होंने कन्वेंशन सेंटर और मीडिया स्कूल में इंवेस्ट किया है। उनकी नेटवर्थ 3500 करोड़ रुपये बताई जाती है। 9 नंदी पुरस्कार, 3 फिल्मफेयर साउथ पुरस्कार, और 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं।
नागार्जुन की पहली शादी लक्ष्मी दग्गुबाती (1984-1990)से हुई थी। वे लक्ष्मी, फिल्म निर्माता डी. रामानायडू की बेटी और एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती की बहन हैं। इस शादी से उनका एक बेटा है, नागा चैतन्य।
नागार्जुन की दूसरी शादी अमला अक्किनेनी (1992-वर्तमान) से हुई। वे जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने तेलुगु, तमिल, और मलयालम फिल्मों में काम किया। इस शादी से उनका एक बेटा है, अखिल अक्किनेनी।
नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2009 में फिल्म जोश से डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर साउथ बेस्ट मेल डेब्यू पुरस्कार मिला।
नागा की प्रमुख फिल्में: ये माया चेसावे (2010), महंती (2018), लव स्टोरी (2021), और बैंगरराजू (2022)।उन्होंने बॉलीवुड में लाल सिंह चड्ढा (2022) में भी काम किया।
नागा चैतन्य की अनुमानित नेटवर्थ 154 करोड़ रुपये है। उन्होंने पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु (2017-2021) से की थी। जो फेमस साउथ एक्ट्रेस हैं। दोनों की शादी और तलाक सुर्खियों में रहे।
नागा चैतन्य ने इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद में शादी की थी।
नागार्जुन के दूसरे बेटे ने 2015 में फिल्म अखिल से डेब्यू किया, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में जैसे एजेंट (2023) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ 59 करोड़ रुपये है। अखिल और जैनब रावदजी, एक हैदराबादी आर्टिस्ट, की एंगेजमेंट हो चुकी है। शादी की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है।