- Home
- Entertainment
- Sanjay Dutt ने ठुकराई ये 6 धमाकेदार फिल्में, एक ने नए नवेले हीरो को बनाया था सुपरस्टार
Sanjay Dutt ने ठुकराई ये 6 धमाकेदार फिल्में, एक ने नए नवेले हीरो को बनाया था सुपरस्टार
संजय दत्त की हाल ही में नई फिल्म खलनायक रिटर्न्स की घोषणा की गई। वहीं, वे 1 मई को रिलीज हो रही फिल्म राजा शिवाजी में भी नजर आएंगे। इसी मौके पर आपको उनके द्वारा ठुकराई गई फिल्मों के बारे में बताते हैं। उन्होंने ऐसी कई फिल्में रिजेक्ट की जो हिट रही।

फिल्म बाहुबली (2015)
प्रभास की पैन इंडिया फिल्म बाहुबली के लिए संजय दत्त को कट्टापा का रोल ऑफर किया गया था। हालांकि, उन्होंने काम करने से मना कर दिया। फिर ये किरदार सत्यराज ने प्ले किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
फिल्म रेस 2 (2013)
सैफ अली खान की रेस 2 के मेकर्स संजय दत्त को फिल्म में कास्ट चाहते थे। हालांकि, वे सेकंड लीड रोल नहीं करना चाहते थे और मना कर दिया। बाद में ये रो जॉन अब्राहम ने निभाया और मूवी ब्लॉकबस्टर रही।
ये भी पढ़ें... Box Office Big Clash: 'बंदर' की डेट ने मचाया बवाल, Yash के लिए खतरा बने बॉबी देओल
फिर हेरा फेरी (2000)
कहा जाता है कि फिल्म फिर हेरा फेरी में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ मेकर्स संजय दत्त को लेना चाहते थे। हालांकि, संजय ने काम करने से मना कर दिया और फिल्म सुनील शेट्टी की झोली में चली गई। फिल्म सुपरहिट रही।
फिल्म प्यार किया तो डरना क्या (1998)
सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में काजोल के भाई का किरदार संजय दत्त को मिला था। वे सपोर्टिंग रोल नहीं करना चाहते थे और उन्होंने मना कर दिया। फिर अरबाज खान ने ये रोल निभाया और फिल्म सुपरहिट रही।
फिल्म खुदा गवाह (1992)
अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की फिल्म खुदा गवाह में संजय दत्त को सपोर्टिंग रोल करने का ऑफर मिला था। उन्होंने मना कर दिया था और फिर मूवी में नागार्जुन की एंट्री हुई। फिल्म हिट रही।
फिल्म हीरो (1983)
फिल्म हीरो के मेकर्स की पहली पसंद संजय दत्त थे और उन्हें साइन भी कर लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी। फिल्म में नए नवेले हीरो जैफी श्रॉफ की एंट्री हुई और ये ब्लॉकबस्टर रही। जैकी रातोंरात बॉलीवुड में छा गए थे।
ये भी पढ़ें... Bobby Deol इन 5 फिल्मों और 1 वेब सीरीज से मचाएंगे तहलका, 2 में बने खूंखार विलेन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।