MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • 163 मिनट की आमिर खान की वो फिल्म जिनसे चमकाई 4 बदनसीबों की तकदीर-4 रीमेक भी बने

163 मिनट की आमिर खान की वो फिल्म जिनसे चमकाई 4 बदनसीबों की तकदीर-4 रीमेक भी बने

आमिर खान और जूही चावला की रोमांटिक म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म कयामत से कयामत तक की रिलीज को 38 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर मंसूर खान की ये फिल्म 29 अप्रैल 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर रही थी और इसके 4 रीमेक बने और हिट रहे हैं।

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Apr 29 2026, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
फिल्म कयामत से कयामत तक को 38 साल पूरे
Image Credit : instagram

फिल्म कयामत से कयामत तक को 38 साल पूरे

फिल्म कयामत से कयामत तक 1988 में बनी एक रोमांटिक फिल्म थी। नासिर हुसैन ने इसे लिखा और निर्मित किया था। फिल्म का संगीत आनंद-मिलिंद ने दिया है और गीत मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं। 50 वीक सिनेमाघरों में चलने के बाद फिल्म ने गोल्डन जुलबी मनाई थी।

26
बदनसीबों की चमकी थी कयामत से कयामत तक से किस्मत
Image Credit : instagram

बदनसीबों की चमकी थी कयामत से कयामत तक से किस्मत

फिल्म कयामत से कयामत तक ने रातोंरात 4 फ्लॉप स्टार्स की किस्मत चमकाई थी। इस फिल्म में काम करने से पहले आमिर खान और जूही चावला फ्लॉप स्टार्स थे। वहीं, सिंगर उदित नायारण और अलका याग्निक को भी इस फिल्म ने स्टार बना दिया था। इस मूवी से पहले दोनों को कोई नहीं पहचानता था।

ये भी पढ़ें... Bobby Deol इन 5 फिल्मों और 1 वेब सीरीज से मचाएंगे तहलका, 2 में बने खूंखार विलेन

36
बदला गया था आमिर खान की फिल्म का टाइटल
Image Credit : instagram

बदला गया था आमिर खान की फिल्म का टाइटल

कम ही लोग जानते हैं कि आमिर खान की फिल्म का नाम पहले नफरतों के वारिस रखा गया था। हालांकि, डायरेक्टर मंसूर खान को ये नाम बहुत निगेटिव लगा और उन्होंने इसे बदलकर कयामत से कयामत तक रख दिया। इस नाम ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया।

46
बाप की जगह बेटे ने डायरेक्ट की आमिर खान की फिल्म
Image Credit : instagram

बाप की जगह बेटे ने डायरेक्ट की आमिर खान की फिल्म

बताया जाता है कि आमिर खान के चाचा नासिर हुसैन ने कयामत से कयामत तक बनाने का फैसला लिया था लेकिन शूटिंग शुरू हुई तो वे बीमार पड़ गए थे। फिर उन्होंने बेटे मंसूर खान को फिल्म डायरेक्ट करने को कहा। मंसूर ने फिल्म डायरेक्ट की वो भी अपनी शर्तों पर।

56
कयामत से कयामत तक के क्लाइमैक्स को लेकर हुए झगड़े
Image Credit : instagram

कयामत से कयामत तक के क्लाइमैक्स को लेकर हुए झगड़े

मंसूर खान के हाथ में डायरेक्टर की कमान आने के बाद उन्होंने कहानी के साथ स्टारकास्ट भी बदली थी लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर झगड़े हुए। मंसूर चाहते थे कि कहानी का अंत दर्दनाक हो लेकिन पिता नासिर चाहते थै कि अंत खुशी वाला हो। मंसूर नहीं मानें और कहानी का दर्दनाक हुआ और इसी ने मूवी को ब्लॉकबस्टर बना दिया।

66
फिल्म कयामत से कयामत तक के बने 4 रीमेक
Image Credit : instagram

फिल्म कयामत से कयामत तक के बने 4 रीमेक

फिल्म कयामत से कयामत तक की रिलीज के बाद इसका 4 भाषाओं में रीमेक बना। तेलुगु में अक्कडा अम्माई इक्कडा अब्बाई के नाम से बनाया गया, जो पवन कल्याण की पहली फिल्म थी। बांग्लादेश में केयामत थेके केयामत के नाम से रीमेक बना। इसे सिंहल में दलु लाना गिनी के नाम से भी बनाया गया। नेपाली में युग देखी युग सम्मा के नाम से रीमेक बना था।

ये भी पढ़ें... Box Office Big Clash: 'बंदर' की डेट ने मचाया बवाल, Yash के लिए खतरा बने बॉबी देओल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
आमिर खान
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Priyanka Chopra कैसे बनीं राघव चड्ढा की BJP में एंट्री की वजह? जानिए क्या है पूरा मामला
Recommended image2
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants : रोहित शेट्टी के शो में इन 10 एक्ट्रेस की एंट्री! देखें PHOTOS
Recommended image3
Bhooth Bangla Hit, लेकिन अक्षय कुमार को झटका, यह मोस्ट अवैटेड फिल्म बीच में हुई बंद!
Recommended image4
Mardaani 3 Success: 30 दिन Netflix पर ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर ₹53 करोड़ कमाई, रानी मुखर्जी की बड़ी जीत
Recommended image5
Priyanka Chopra New Movie: प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी धमाकेदार फिल्म! यहां पढ़ें पूरी डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved