Salman Khan Maatrubhumi डायरेक्ट OTT पर होगी रिलीज? मेकर्स ने कर दिया बड़ा खुलासा!
सलमान खान की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। लेकिन हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि यह फिल्म थिएटर की बजाय सीधे OTT पर रिलीज की जा सकती है। जानिए क्या है इसकी सच्चाई...

क्या वाकई 'मातृभूमि' सीधे OTT पर होगी रिलीज?
सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ को लेकर खबरें थीं कि फिल्म थिएटर छोड़ सीधे OTT पर रिलीज हो सकती है। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक, यह पूरी तरह गलत है। मेकर्स फिल्म को बड़े पर्दे पर ही रिलीज करने के लिए कमिटेड हैं और किसी भी तरह का OTT प्लान फिलहाल नहीं है।
मेकर्स ने 'मातृभूमि' की डायरेक्ट OTT रिलीज पर क्या कहा?
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में मेकर्स से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है, "सलमान खान अभी भी मेगा स्टार हैं और उन्होंने ‘मातृभूमि’ को बड़े स्केल पर बनाया है। यह बड़े पर्दे के लिए बनी फिल्म है, इसलिए जैसे ही सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे वे और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया इसे थिएटर में ही रिलीज करने के लिए कमिटेड हैं।”
यह भी पढ़ें : Salman Khan Upcoming Movie Maatrubhumi अधर में अटकी! जानिए क्यों नहीं आ रही रिलीज डेट?
OTT पर भी जरूरी है सेंसर क्लियरेंस
इसी रिपोर्ट में इंडस्ट्री इनसाइडर के हवाले से यह गलतफहमी दूर की गई कि OTT के लिए सेंसर क्लियरेंस जरूरी नहीं होता। रिपोर्ट में लिखा है, “कुछ लोगों को लगता है कि OTT पर सेंसरशिप नहीं होती, इसलिए फिल्म सीधे वहां रिलीज हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है। OTT पर रिलीज होने वाली हर फिल्म को भी सरकार की मंजूरी लेनी होती है, ठीक थिएटर रिलीज की तरह।”
'मातृभूमि' से चीन का नाम हटाने का निर्देश
रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर फिल्म से चीन का नाम पूरी तरह हटा दिया गया है। सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा है, “मेकर्स को पहले ही बता दिया गया था कि फिल्म में चीन का जिक्र नहीं होना चाहिए। इस महीने जो नया कट सबमिट किया गया, उसमें चीन का कोई उल्लेख नहीं है।”
यह भी पढ़ें : Salman Khan Maatrubhumi Release पर संकट! आखिर ऐसा क्या हुआ कि फिर से करनी पड़ी शूटिंग?
'मातृभूमि' की 40% शूटिंग फिर से हुई
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले लिखा है, “पहले फिल्म असली घटना से प्रेरित थी, लेकिन रक्षा मंत्रालय के कहने पर सलमान खान और अपूर्व लाखिया ने फिल्म को फिक्शनल टच दिया। करीब 40% हिस्से को रीशूट किया गया, जिसमें रोमांस और बैकस्टोरी जोड़ी गई।” अब मेकर्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि गलवान और चीन का जिक्र हटाने के बाद कहानी का असली टकराव क्या होगा? इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह की भी अहम् भूमिका है। देखना यह है कि फिल्म कब तक दर्शकों को देखने को मिलती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।