Friday Release: बॉलीवुड और साउथ की कितनी-कितनी फिल्में हो रही इस शुक्रवार रिलीज
हर महीने जब-जब शुक्रवार नजदीक आता तो लोगों में नई फिल्में देखने का क्रेज बढ़ जाता है। कुछ लोग तो हर शुक्रवार सिनमाघरों में नई फिल्मों की रिलीज का इंतजार करते हैं। इस शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को भी कई सारी फिल्में रिलीज हो रही है। आइए, जानते हैं डिटेल…

शुक्रवार को रिलीज होगी ढेर फिल्में
इस शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को बॉलीवुड, साउथ, ओडिया और हॉलीवुड फिल्में रिलीज हो रही है। फैन्स अपनी पसंदीदा फिल्में थिएटर्स में देख सकता हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन मूवी इस शुक्रवार को देखने मिलने वाली है।
फिल्म भूत बंगला
अक्षय कुमार-वामिका गब्बी की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। हालांकि, डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म का पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल को कुछ सिटीज में होगा।
ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार ने खुद से बड़ी इन 3 हीरोइन संग किया रोमांस, एक तो उनसे 13 साल बड़ी
फिल्म मधुविधु
डायरेक्टर विष्णु अरविंद की फिल्म मधुविधु 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें शराफ यू धीन, कल्याणी पणिक्कर, जगदीश, अजीस नेदुमंगद लीड रोल में हैं।
फिल्म मिस्टर एक्स
मिस्टर एक्स एक तमिल स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे मनु आनंद ने लिखा और निर्देशित किया है। प्रिंस पिक्चर्स के बैनर तले लक्ष्मण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म में आर्य , गौतम राम कार्तिक , आर सरथकुमार और मंजू वारियर लीड रोल में हैं।
फिल्म बिंदुसागर
फिल्म बिंदुसागर 17 अप्रैल को रिलीज हो रही एक ओडिया कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रकृति मिश्रा और दीपान्वित दशमहापात्रा लीड रोल में हैं। अभिषेक स्वेन द्वारा निर्देशित ये फिल्म भुवनेश्वर और पुरी की पृष्ठभूमि में बेस्ड है।
फिल्म कला गमनम
काला गमनम एक तेलुगु ड्रामा फिल्म है, जो 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म एक गांव में घटित मार्मिक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें परिवार, वफादारी और बलिदान जैसे विषयों को दर्शाया गया है। सुधाकर बुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजा बिरुदुला, लावण्या रामाराव, जबरदस्त राजामौली, सुधाकर बुरी हैं।
फिल्म बैड ब्वॉय कार्तिक
बैड बॉय कार्तिक 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली एक तेलुगु एक्शन-ड्रामा फिल्म है। राम देसिना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नागा शौर्य और विधि यादव लीड रोल में हैं। इसके अलावा कन्नड़ फिल्म केंदाडा सेरागु, तेलुगु फिल्म थेराचापा और थिमाराजुपल्ली टीवी भी शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
फिल्म द मम्मी
शुक्रवार 17 अप्रैल को हॉलीवुड फिल्म द मम्मी और नॉर्मल भी रिलीज हो रही है। बता दें कि इन फिल्मों को देखने का क्रेज भी लोगों में नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 3000Cr क्लब में एंट्री करने वाली पहली फ्रेंचाइजी, पछाड़ा पुष्पा-बाहुबली को
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।