बॉलीवुड फिल्म मेकर्स लगातार अपनी फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई कि सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान भी अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी। इसी बीच मूवी की नई रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है, जिससे फैन्स खुश हैं।
सलमान खान काफी समय से अपनी फिल्म बैटल ऑप गलवान को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। वे अक्सर अपनी फिल्म से जुड़े अपडेट भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि उनकी ये वॉर ड्रामा फिल्म अब तय समय पर यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म के कुछ सीन्स और शूट किए जा रहे हैं और इसमें काफी समय लग सकता हैं। हालांकि, फैन्स को निराश होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि मूवी की न्यू रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई हैं।
क्यों पोस्टपोन हुई सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड वॉर फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज में देरी होने की आशंका है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार देरी का कारण कुछ सीन्स की चल रही री-शूटिंग है, जिसमें टीम की शुरुआती उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि सलमान और निर्देशक अपूर्वा लखिया दोनों ही फिल्म की कहानी के प्रभाव को बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं, जिसके कारण निर्माण में ज्यादा वक्त लग रहा है। फैन्स अप्रैल में इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन हालिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की री-शूटिंग और कुछ आवश्यकताओं के चलते रिलीज की तारीख बढ़ा दी गई है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म निर्माता इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने पर फोकस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये अब ये इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होगी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें... Salam Khan की 29 साल पुरानी फिल्म जुड़वा की वो 2 हसीनाएं, अब कहां-क्या कर रही?
बैटल ऑर गलवान के बारे में
सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित और अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित फिल्म बैटल ऑफ गलवान में चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म का टीजर सलमान के 60वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर 2025 को लॉन्च किया गया था। इसके बाद फिल्म का गाना मातृभूमि भी रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15-16 जून 2020 की रात को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए एक हिंसक संघर्ष पर बेस्ड है। इसमें 20 भारतीय जवान शहीद हुए और चीनी सेना को भी भारी नुकसान हुआ, लेकिन बिना किसी गोलीबारी के लाठी-डंडों से लड़ाई लड़ी गई थी। इसमें सलमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू का रोल प्ले कर रहे हैं।
सलमान खान-कार्तिक आर्यन की टक्कर
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल की जगह 14 अगस्त को रिलीज होगी। अगर ऐसा होता है कि सलमान की फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला से होगी, जो पहले से ही 14 अगस्त पर रिलीज के लिए शेड्यूल है। नागजिला एक हाई-फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। मूवी में रवि किशन भी हैं।
ये भी पढ़ें... RSS के कार्यक्रम में Salman Khan, मोहन भागवत के स्टेटमेंट पर ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो
