- Home
- Entertainment
- The 50 में बड़ा ट्विस्ट: आउट हुए 2 कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार वापसी, घर में मचेगा बवाल
The 50 में बड़ा ट्विस्ट: आउट हुए 2 कंटेस्टेंट की होगी धमाकेदार वापसी, घर में मचेगा बवाल
रियलिटी शो द 50 को शुरू हुए हफ्ताभर पूरा हो गया है। इस शो में 50 कंटेंस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। पहले दिन से इसमें एलिमिनेशन होना शुरू हुआ और अभी तक 4-5 प्रतिभागी को आउट कर दिया गया है। अब खबर है कि 2 आउट हुए कंटेस्टेंट की शो में वापसी हो रही है।

रियलिटी शो द 50
कलर्स चैनल द्वारा एक नए फॉर्मेट का रियलिटी शो द 50 लॉन्च किया गया। शो को शुरू हुए हफ्ताभर हो गया है। बता दें कि इसका प्रीमियर 1 फरवरी को हुआ था। इसमें डिफरेंट फील्ड से जुड़े 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें से कुछ एलिमिनेट भी हो चुके हैं।
सुर्खियों में शो द 50
कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो द 50 अपने अजीबोगरीब ट्विस्ट के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। रहस्यमय नकाबपोश लॉयन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में टेलीविजन, सोशल मीडिया, संगीत और यूट्यूब से जुडे़ सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि शो में दो एलिमिनेट कंटेस्टेंट्स की री-एंट्री होने वाली है।
ये भी पढ़ें... The 50 Elimination: अब तक कितने कंटेस्टेंट्स OUT, कौन रहा सबसे बदकिस्मत?
करण पटेल की द 50 में वापसी
करण पटेल द 50 में वापसी कर रहे हैं। पहले खबरें थीं कि साथी प्रतियोगियों से मतभेद होने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था। हालांकि, बिग बॉस तक की मानें तो करण ने टास्क के दौरान पसली में चोट लगने के कारण शो से ब्रेक लिया था। बताया जा रहा है कि वे पूरी तरह से ठीक होने और मेडिकल क्लीयरेंस मिलने के बाद शो में दोबारा एंट्री कर रहे हैं।
वंशज सिंह का द 50 में कमबैक
फिल्म विंडो की मानें तो प्रीमियर वाले दिन ही द 50 से बाहर हुए वंशज सिंह भी शो में कमबैक कर रहे हैं और वे आने वाले एपिसोड्स में नजर आएंगे। उनकी वापसी के बाद महल में चल रहे ड्रामे में और भी रोमांच आने की उम्मीद है, खासकर तब जब शो से बाहर होने के बाद उन्होंने प्रिंस नरूला और करण पटेल पर तंज कसा था।
द 50 में पलटेगा गेम
बताया जा रहा है कि वंशज सिंह और करण पटेल की वापसी के साथ, दर्शकों को आने वाले एपिसोड में नए टकराव और नए मोड़ देखने को मिलेंगे। इन दोनों की वापसी से महल में होने टास्ट में भी काफी बवाल मचने की उम्मीद की जा रही है।
द 50 के कंटेस्टेंट्स के नाम
द 50 में मनीषा रानी, फैसल शेख, रिधिमा पंडिता, सिवेट तोमर, दिग्विजय राठी, प्रिंस नरूला, रजत दलाल, भव्या सिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, आरुषि चावला, अदनान शेख, गायक काका, डिनो जेम्स , फैज बलूच, विक्रांत सिंह राजपूत, दिव्या अग्रवाल, शाइनी दोशी, मोनालिसा, रिद्धी डोगरा, युविका चौधरी, निक्की तंबोली, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, चाहत पांडे, अरबाज पटेल, मैक्सटर्न, श्रुतिका अर्जुन, नीलम गिरी, अर्चना गौतम, यंग सैमी, नतालिया, तेजस्वी मादिवाड़ा, रचित रोझा, हामिद बरकजी, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ, लक्ष्य, अर्चित नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें... OTT की शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री, आखिरी 10 मिनट ने बदली पूरी कहानी-क्लाइमैक्स भयानक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।