- Home
- Entertainment
- Salim Khan Health Update: सलमान के पिता की कैसी है हालत, क्या हटेगा वेंटिलेटर? मिलने पहुंचे Celebs
Salim Khan Health Update: सलमान के पिता की कैसी है हालत, क्या हटेगा वेंटिलेटर? मिलने पहुंचे Celebs
सलमान खान के पापा सलीम खान लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं। डॉक्टर का कहना है कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है। फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं। गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। बॉलीवुड सेलेब्स उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

सलीम खान को देखने पहुंची संगीता बिजलानी
लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को देखने सलमान खान की एक्स संगीता बिजलानी भी पहुंची। इस दौरान वे एकदम सिम्पल लुक में नजर आईं।
लीलावती अस्पताल पहुंचे रितेश देशमुख
रितेश देशमुख भी अपने दोस्त सलमान खान के पिता का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। रितेश अस्पताल के बाहर नजर आए।
ये भी पढ़ें... Salim Khan की 2 पत्नियां किस धर्म से रखती हैं ताल्लुक, कब-कैसे हुई मुलाकात और शादी?
सलीम खान का हालचाल लेने पहुंचे राहुल रॉय
सलीम खान की तबीयत का हालचाल जानने राहुल रॉय भी लीलावती अस्पताल पहुंचे। वे हॉस्पिटल के बाहर हैरान परेशान नजर आए।
सोहेल खान की एक्स पत्नी
सोहेल खान की एक्स पत्नी सीमा सहदेह भी बेटे निर्वाण के साथ अस्पताल के बाहर नजर आईं। सीमा ने अपने एक्स ससुर का हालचाल लिया।
जावेद अख्तर-रूमी जाफरी
राइटर जावेद अख्तर और रूमी जाफरी भी सलीम खान का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे। वहीं, सलीम साहब की बहू शूरा खान भी अस्पताल के बाहर नजर आईं।
सलीम खान का परिवार
सलीम खान का परिवार पत्नी हेलन, बेटी अलवीरा, पोते अरहान खान और निर्वाण खान भी अस्पताल के बाहर नजर आए।
ये भी पढ़ें... Salman Khan की 7 गर्लफ्रेंड, 2 के साथ की मारपीट-एक को शादी के नाम पर दिया धोखा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।