Salman Khan की 7 गर्लफ्रेंड, 2 के साथ की मारपीट-एक को शादी के नाम पर दिया धोखा
सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हेमरेज होने की वजह से लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे हैं और वे आईसीयू में हैं। इसी बीच आपको सलमान की गर्लफ्रेंड्स के बारे में बताते हैं। बता दें कि उनके कईयों से अफेयर रहे हैं।

संगीता बिजलानी
सलमान खान और संगीता बिजलानी के बीच लंबा अफेयर चला। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे। बताया जाता है कि दोनों ने शादी करने का प्लान बना लिया था। शादी के कार्ड भी बंट गए थे, लेकिन मौके पर शादी कैंसिल हो गई, क्योंकि संगीता ने सलमान को किसी दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था।
ऐ्श्वर्या राय
सलमान खान और ऐ्श्वर्या राय ने फिल्म हम दिल दे चुके सनम में साथ काम किया था। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। दोनों करीब 3 साल रिश्ते में रहे और फिर ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के ऐश्वर्या ने सलमान पर कई इल्जाम लगाए थे। कहा जाता है कि सलमान ने उनके साथ मारपीट तक की थी।
ये भी पढ़ें... एक्शन-थ्रिलर-रोमांस सबकुछ एकसाथ, OTT पर सलमान खान की 7 ब्लॉकबस्टर फिल्में
स्नेहा उल्लाल
ऐ्श्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान ने उन्हीं की तरह दिखने वाली स्नेहा उल्लाल को लॉन्च किया। दोनों ने फिल्म लकी में काम किया। मूवी की शूटिंग के दौरान ये अफवाह खूब उड़ी थी कि दोनों के बीच अफेयर है। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला।
सोमी अली
सोमी अली अपना घर-परिवार छोड़कर सलमान खान से शादी करने मुंबई आईं थीं। यहां उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया और सलमान से अफेयर हुआ। सोमी ने कई बार सलमान पर मारपीट करने के आरोप भी लगाए। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
कैटरीना कैफ
सलमान खान ने कैटरीना कैफ के साथ कई फिल्मों में काम। दोनों के अफेयर को लेकर भी खूब चर्चें हुए। हालांकि, ये रिश्ता भी बस नाम का ही रहा। बाद में कैटरीना ने विक्की कौशल से शादी कर ली।
जरीन खान
सलमान खान ने जरीन खान को लॉन्च किया। दोनों फिल्म वीर में पहली बार साथ नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच अफेयर की खूब अफवाहें उड़ी, लेकिन ये रिश्ता भी किसी मंजिल तक नहीं पहुंचा।
यूलिया वंतूर
सलमान खान की विदेशी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ उनके अफेयर के चर्चे रहे। हालांकि, ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला।
ये भी पढ़ें... Salim Khan की 2 पत्नियां किस धर्म से रखती हैं ताल्लुक, कब-कैसे हुई मुलाकात और शादी?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।