- Home
- Entertainment
- Salim Khan On Ventilator: शूटिंग, मीटिंग सब कैंसिल! पिता की बीमारी पर सलमान खान का बड़ा कदम
Salim Khan On Ventilator: शूटिंग, मीटिंग सब कैंसिल! पिता की बीमारी पर सलमान खान का बड़ा कदम
बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान (90) को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच पिता की सेहत को देखते हुए सलमान खान ने अपने काम रोक दिए हैं।

Salim Khan ICU Admission Update
मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सलीम खान को इमरजेंसी में लाया गया। बताया जा रहा है कि बांद्रा स्थित घर पर उन्हें चक्कर आया, जिसके बाद परिवार के डॉक्टर ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया।
Salim Khan को आखिरी हुआ क्या है?
जांच में ब्लड क्लॉट की पुष्टि हुई। डॉक्टर जलील पार्कर की देखरेख में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन की टीम सलीम खान का इलाज कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मरीज की स्थिति स्थिर है, लेकिन क्लीनिकल ऑब्जर्वेशन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : Salim Khan latest health update: सलमान खान के पिता वेंटिलेटर पर! इंडस्ट्री में दुआओं का दौर
Salman Khan ने लिया बड़ा फैसला
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान ने अपने सभी शूट और मीटिंग्स फिलहाल टाल दिए हैं। परिवार के सदस्य—अरबाज खान, सोहेल खान, हेलन, अलविरा और अन्य करीबी अस्पताल में मौजूद हैं।
अस्पताल से जारी होगा आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन!
सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि बुधवार सुबह 11 बजे परिवार की सहमति से आधिकारिक प्रेस बुलेटिन जारी किया जाएगा। तब तक सलीम खान ICU में निगरानी में रहेंगे।
यह भी पढ़ें : Salim Khan Networth: 1000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सलमान के पिता सलीम खान
भारतीय सिनेमा में Salim-Javed Legacy
सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा को कई क्लासिक फिल्में दीं। 'ज़ंजीर', 'शोले', 'दीवार', 'डॉन' और 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में नई दिशा दी। फैन्स सलीम खान की जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।