Salman Khan father on ventilator: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और बुधवार को मेडिकल प्रोसीजर होगा। परिवार और फैन्स उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज लेखक Salim Khan की तबीयत को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। 90 साल के सलीम खान को मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ICU में रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है और बुधवार को एक जरूरी मेडिकल प्रोसीजर किया जाएगा। परिवार या अस्पताल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स में चिंता की लहर दौड़ गई है।
Salim Khan की हालत अब कैसी है
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सलीम खान को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बड़े बेटे और सुपरस्टार Salman Khan को लीलावती अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और लगातार उनके सेहत पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों की टीम हर जरूरी जांच कर रही है और बुधवार को तय मेडिकल प्रक्रिया के बाद उनकी स्थिति पर स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
सलीम खान के साथ खान परिवार
सलीम खान के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस-डांसर हेलन, बेटे अरबाज़ खान और सोहेल खान, बेटी अलविरा खान समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। जैसे ही यह खबर फैली, सोशल मीडिया पर फैन्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फिल्म इंडस्ट्री में भी उनके ज़ल्दी ठीक होने की दुआ की जा रही है।
सलीम खान की विरासत
सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ 'सलीम-जावेद' की जोड़ी बनाकर कई ऐतिहासिक फिल्में लिखीं। उनकी लिखीं 'शोले', 'ज़ंजीर', 'हाथी मेरे साथी' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी। 24 नवंबर 2025 को उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।
