Salim Khan अब कैसे हैं? सलमान खान के पिता की हालत पर अस्पताल से आई पहली खबर
Salim Khan Health Update: मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती दिग्गज राइटर सलीम खान को हाई ब्लड प्रेशर के चलते एहतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि अस्पताल ने प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी और कहा कि उनकी हालत स्थिर है।

Salim Khan Health Update: अस्पताल ने क्या कहा?
अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को सलीम खान का हेल्थ बुलेटिन जारी किया। उनके मुताबिक़, सलमान खान के पिता को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया, ताकि सांस और अन्य जरूरी पैरामीटर्स स्थिर रहें। यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया, ना कि किसी गंभीर परेशानी के कारण।
कब तक वेंटिलेटर पर रहेंगे सलीम खान?
18 फरवरी को अस्पताल प्रशासन की प्रेस ब्रीफिंग में क्या कहा गया कि सलीम खान की हालत अब स्थिर है। उनके मुताबिक़, बुधवार सुबह एक छोटा सा पोसिजर किया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक़, वेंटिलेटर अस्थायी और सुरक्षा कारणों से लगाया गया था, जिसे जल्द ही हटाया जाएगा। फिलहाल सलीम खान को क्लोज ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
यह भी पढ़ें : Salim Khan की जवानी की 9 PHOTO, साथ में जानिए जिंदगी से जुड़ी सबसे रोचक बातें
सलीम खान अस्पताल में कब भर्ती हुए?
सलमान खान के पिता सलीम खान को 17 फरवरी सुबह करीब 8:30 बजे अस्पताल इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। इसके बाद खबर लीक हुई और मीडिया और सोशल मीडिया में हडकंप मच गया। सलमान और सलीम दोनों के फैन्स चिंतिंत हुए औरे उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे।
डॉक्टरों की स्पेशल टीम की निगरानी में सलीम खान
डॉ. जलील पार्कर की देखरेख में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन समेत विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सलीम खान का इलाज कर रही है। वहीं सलीम खान का पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद है, जिनमें दोनों बीवियां सलमा खान और हेलन, तीनों बेटे सलमान खान, अरबाज़ खान, सोहेल खान, दोनों बेटियां अलविरा खान अग्निहोत्री, अर्पिता खान शर्मा, दामाद अतुल अग्निहोत्री, आयुष शर्मा और नाती-पोते शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Salim Khan On Ventilator: शूटिंग, मीटिंग सब कैंसिल! पिता की बीमारी पर सलमान खान का बड़ा कदम
कौन हैं सलीम खान?
90 साल के सलीम खान दिग्गज स्क्रीन राइटर हैं, जिन्होंने गीतकार जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी बनाई और कई शानदार फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। इनमें 'हाथी मेरे साथी', 'जंजीर', 'शोले', 'डॉन' और 'सीता और गीता' आदि शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।