The 50: ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई, कौन मारेगा बाजी? फाइनलिस्ट्स की पूरी लिस्ट आउट
द 50 की फिनाले डेट सामने आ गई है। बताया गया था कि शो 50 दिन चलेगा, लेकिन इसकी फिनाले डेट देखकर कहा जा रहा है कि ये ज्यादा दम नहीं दिखा पाया। बता दें कि फाइनल मुकाबला 20 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा, जिनके नाम भी रिवील कर दिए गए हैं। पढ़ते हैं डिटेल…

रियलिटी शो द 50 लेटेस्ट अपडेट
रियलिटी शो द 50 से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आ रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो द 50 की फिनाले डेट कन्फर्म हो गई है। बता दें कि शो 1 फरवरी को शुरू हुआ था।
कब है द 50 का फिनाले
फिल्म विंडो की मानें तो द 50 के मेकर्स ने शो का फिनाले करने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि शो का ग्रैंड फिनाले 19 फरवरी को हो सकता है। हालांकि, चैनल की तरफ से फिलहाल फिनाले डेट की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें... The 50: कौन हैं इन 6 कंटेस्टेंट्स के रियल लाइफ पार्टनर और क्या करते हैं?
50 दिन चलना था रियलिटी शो द 50
आपको बता दें कि शो द 50 जब शुरू हुआ था तो ये बताया गया था कि शो करीब-करीब 50 दिनों तक चलेगा। हालांकि, सामने आ रही फिनाले डेट को देखकर कहा जा रहा है कि इसे 20 दिन में ही खत्म किया जा रहा है।
द 50 फिनाले के 20 फाइनल कंटेस्टेंट्स
द 50 के फिनाले में 20 कंटेस्टेंट्स के बीच जीत के लिए घमासान मचेगा। फिनाले के कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील कर दिए गए हैं। सामने आई लिस्ट में सबसे ऊपर प्रिंसा नरूला और युविका चौधरी का नाम हैं।
द 50 के फिनाले कंटेस्टेंट्स के नाम
द 20 के फिनाले के 20 कंटेस्टेंट्स के नाम उर्वशी ढोलकिया, रिद्धी डोगरा, सिवेत तोमर, हामिद बार्कजी, लवकेश कटारिया, विक्रांत सिंह, काका, कृष्णा श्रॉफ, रजत दलाल, शिव ठाकरे, मनीषा रानी, वंशराज सिंह, फैसल शेख, आरूषी चावला, सिद्धार्थ भारद्वाज, अर्चना गौतम आदि हैं।
द 50 से बाहर हुए मजबूत खिलाड़ी
आपको बता दें कि द 50 में ऐसे कई मजबूत खिलाड़ी थे जो शो से एलिमिनेट हो चुके हैं। इनके नाम हैं दिग्विजय राठी, दिव्या अग्रवाल, करन पटेल, रिद्धिमा पंडित, शाइनी दोशी, बेबिका, श्रुतिका अर्जुन आदि।
कहां देखें द 50 का फिनाले
द 50 का फिनाले कलर्स चैनल और ओटीटी जियोहॉस्टार पर देखा जा सकता है। इस शो को लॉयन द्वारा होस्ट किया जा रहा है, जिसका असली चेहरा अभी तक रिवील नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें... The 50 Contestants Age: कितनी है इन 8 कंटेस्टेंट की असली उम्र, सबसे बड़ा कौन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।