- Home
- Entertainment
- Rashmika Mandanna Wedding Look: दुल्हन रश्मिका का ब्राइडल लुक क्यों है खास? 5 प्वाइंट में समझें
Rashmika Mandanna Wedding Look: दुल्हन रश्मिका का ब्राइडल लुक क्यों है खास? 5 प्वाइंट में समझें
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ सात फेरे लेकर शादी कर ली ही। गुरुवार को कपल की शादी उदयपुर में हुई। इस मौके पर परिवार और बहुत ही करीबी दोस्त नजर आए। दोनों की शादी की फोटोज सामने आ गई है। आइए, देखते है कैसा है रश्मिका मंदाना का ब्राइडल लुक...

दुल्हन बनी रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना आखिरकार दुल्हन बन गई। उन्होंने विजय देवरकोंडा से शादी की। कपल की शादी 2 रीति-रिवाजों से हुई। रश्मिका ने इस मौके पर मोस्ट फेसम डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की ट्रेडिशन साड़ी पहनी थी।
रश्मिका मंदाना की वेडिंग साड़ी में क्या खास
रश्मिका मंदाना ने शादी में भगवा रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को आकर्षक लाल बॉर्डर से सजाया गया और इसपर खूबसूरत डिजाइन बनाई गई थी। साड़ी का बॉर्डर काफी चौड़ा था और उस पर बारीक जरी का काम किया गया है।
ये भी पढ़ें... रश्मिका मंदाना के होने वाले ससुराल में कौन-कौन, क्या करते हैं सास-ससुर और देवर?
रश्मिका मंदाना ने पहनी हैवी टेंपल ज्वेलरी
दुल्हन बनी रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने इस लुक को हैवी टेंपल ज्वेलरी से कम्पलीट किया। माथे पर पारंपरिक गोल्ड पट्टी, लेयर्ड गोल्ड हार, चोकर और लंबा गोल्ड मोती वाला हार कैरी किया था।
रश्मिका का हैवी एम्ब्रॉयडरी से सजा ब्लाउज
रश्मिका मंदाना ने साड़ी के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी से सजा ब्लाउज पहना था। इस पर गोल्डन तार से वर्टिकल लाइन्स में वर्क किया गया था। इसमें सीक्वेन्स सितारे भी लगे थे। इसे हाफ स्लीव्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन देकर डिजाइन किया, जो साड़ी के साथ परफैक्ट मैच कर रहा था।
रश्मिका मंदाना ने लगाया नजर का टीका
रश्मिका मंदाना का दुल्हन लुक बहुत की क्लासी लगा। नजर से बचने के लिए उन्होंने गाल पर काला टीका भी लगाया था। आपको बता दें कि साउथ इंडियन वेडिंग में नजर का काला टीका लगा रिवाज में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें... Virosh Wedding: वरमाला से फेरे तक...रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की 9 PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।