- Home
- Entertainment
- Ramayana First Review: 4000 CR की ‘रामायण’ की पहली स्क्रीनिंग, स्केल- VFX पर आया बड़ा अपडेट!
Ramayana First Review: 4000 CR की ‘रामायण’ की पहली स्क्रीनिंग, स्केल- VFX पर आया बड़ा अपडेट!
डायरेक्टर नितेश तिवारी की Ramayana Part One की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही 'रामायण पार्ट 1' अक्टूबर 2026 में रिलीज होगी। लेकिन इससे 8 महीने पहले ही इसकी स्क्रीनिंग की चर्चा है।

Ramayana Part One Screening: लॉस एंजिलिस में दिखी 'रामायण' की पहली झलक
रिपोर्ट्स की मानें तो Ramayana Part One की पहली टेस्ट स्क्रीनिंग 23 फरवरी को लॉस एंजिलिस के Cinemark Playa Vista में रखी गई गई। 18 से 60 साल के दर्शकों ने फिल्म का पहला कट देखा। यह स्क्रीनिंग पोस्ट-प्रोडक्शन की दिशा तय करने के लिए की गई थी।
Ramayana Part One First Review कैसे रहे
रिपोर्ट केमुताबिक़, 'रामायण पार्ट 1' को लेकर शुरुआती रिएक्शन बेहद पॉजिटिव रहे। दर्शकों ने फिल्म के बड़े स्केल और राक्षसी विजुअल इफेक्ट्स के साथ जड़ों से जुड़ी कहानी की जमकर तारीफ की। हालांकि यह सिर्फ पहला कट था, जिसे आने वाले महीनों में और बेहतर बनाया जाएगा।
Ramayana Part 1 Star Cast
माइथोलॉजिकल ड्रामा 'रामायण पार्ट 1' में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर नज़र आएंगे। माता सीता का रोल साई पल्लवी कर रही हैं। उनके अलावा रावण के रोल में कन्नड़ स्टार यश, हनुमान के रोल में सनी देओल, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे जैसे कलाकार इस फिल्म में दिखाई देंगे।
'रामायण' के VFX और म्यूजिक में इंटरनेशनल टच
फिल्म के VFX का जिम्मा आठ बार ऑस्कर जीत चुकी कंपनी DNEG संभाल रही है, जिसने Dune और Interstellar पर काम किया है। म्यूजिक में हंस ज़िम्मर और ए. आर. रहमान की जोड़ी ग्लोबल अपील बढ़ा रही है।
Diwali 2026 पर रिलीज होगा 'रामायण' का पहला पार्ट
'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म का निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज़ और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले हो रहा है। दो पार्ट में बन रही इस फिल्म का पहला पार्टी दिवाली 2026 पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 1600 करोड़ रुपए से लेकर 4000 करोड़ रुपए तक है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।