- Home
- Entertainment
- Ramayana Teaser: 'रामायणम् के 2.38 मिनट के टीजर में दिखे 5 बड़े स्टार, 5 PHOTO में देखें कौन-कौन?
Ramayana Teaser: 'रामायणम् के 2.38 मिनट के टीजर में दिखे 5 बड़े स्टार, 5 PHOTO में देखें कौन-कौन?
मोस्ट अवैटेड माइथोलॉजिकल थ्रिलर 'रामायणम्' का टीजर रिलीज हो गया है। निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म का यह टीजर 2.38 मिनट का है, जो वैसे तो पूरी तरह रणबीर कपूर पर केंद्रित है, लेकिन इसमें अन्य कलाकारों की झलक भी दिखी है। देखें PHOTOS…

1. रणबीर कपूर
नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायणम्' में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नज़र आएंगे। चूंकि इस टीजर को रामा नाम दिया है, इसलिए इसमें पूरा फोकस रणबीर कपूर पर भी रखा गया है।
2. अरुण गोविल
रामानंद सागर के पॉपुलर टीवी शो 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अरुण गोविल की झलक 'रामायणम् टीजर' में दिखी है। वे इस फिल्म में भगवान राम के पिता महाराज दशरथ के रोल में नज़र आएंगे।
यह भी पढ़ें : Ramayana Teaser: Ranbir Kapoor बने ‘राम’, 'रामायण' टीजर ने इंटरनेट पर मचाया तूफान!
3. रवि दुबे
रवि दुबे पॉपुलर टीवी एक्टर हैं। उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन 'रामायणम्' उनकी पहली हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में उन्हें भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के रोल में देखा जाएगा, जो अयोध्या से लेकर लंका तक हर जगह उनकी परछाई की तरह चलते हैं। टीजर में उनकी झलक देखने को मिलती है।
4. साई पल्लवी
तमिल और तेलुगु सिनेमा की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी 'रामायणम्' में माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म के टीजर में उनकी झलक भी देखने को मिलती है। हालांकि, इसे पूरी तरह रिवील करने की बजाय मेकर्स ने कुछ धुंधला रखा है। ताकि वे अगले किसी टीजर में उनके किरदार का खुलासा कर सकें।
यह भी पढ़ें : Ramayana Teaser First Review: 'रामायण' के 2.38 मिनट के टीजर ने खड़े किए रोंगटे, पढ़ें पहला रिव्यू
5. यश
कन्नड़ सुपरस्टार यश 'KGF' जैसी फिल्मों से पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। अब वे बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं और 'रामायणम्' उनकी पहली हिंदी फिल्म है। इस फिल्म में वे लंकापति रावण के रोल में दिखाई देंगे। टीजर में उनकी झलक देखने को मिलती है, लेकिन सिर्फ बैक साइड से। उनका लुक आगे आने वाले किसी टीजर में रिवील किया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।