- Home
- Entertainment
- Ramayana Teaser: क्या होगा रणबीर कपूर की रामायण के टीजर में, किस-किस की दिखेगी झलक?
Ramayana Teaser: क्या होगा रणबीर कपूर की रामायण के टीजर में, किस-किस की दिखेगी झलक?
डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण के टीजर को लेकर हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि मूवी का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज होगा। फैन्स इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई हैं। जानते हैं…

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की चर्चाएं जोरों पर चल रही है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की ये फिल्म 2 पार्ट में रिलीज होगी और एक बार फिर बड़े पर्दे पर रामायण को देखने के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है।
कब आएगा फिल्म रामायण का टीजर
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रामायण का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये टीजर 158 सेकंड यानी 2 मिनट 38 सेकंड का है। इसमें कई शानदार विजुअल्स देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की भूत बंगला के 7 स्टार्स की कितनी उम्र, किसकी एज सबसे ज्यादा-कौन सबमें छोटा
किसकी झलक देखने मिलेगी रामायण टीजर में
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण के टीजर में राम के साथ सीता और लक्ष्मण की झलक भी देखने को मिलेगी। साथ ही छोटी सी झलक रावण की भी दिखाई दे सकती है। कहा जा रहा है कि दर्शकों को कुछ सरप्राइज भी मिलने वाला है।
रामायण की स्टार कास्ट
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, साईं पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण की किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में साउथ स्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे और सनी देओल हनुमान के किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, शोभना, मोहित रैना आदि नजर आएंगे।
रामायण के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म रामायण को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई। इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं। इसमें एआर रहमान और हंस जिमर का म्यूजिक है। फिल्म का ग्रैंड लेवल पर तैयार किया गया है। इसका बजट 4000 करोड़ के करीब है।
2 पार्ट में रिलीज होगी फिल्म रामायण
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर देखने मिलेगा। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और अंग्रेजी सहित 50 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में रिलीज करने की प्लानिंग है।
ये भी पढ़ें... संजय दत्त ने आखिरी 5 धांसू फिल्मों के लिए कितनी फीस ली? एक में कैमियो करने वसूले करोड़ों
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।