MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Raja Shivaji: रितेश देशमुख की 138 मिनट की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, साउथ में बने जिसके 3 रीमेक

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की 138 मिनट की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, साउथ में बने जिसके 3 रीमेक

रितेश देशमुख इन दिनों ‘राजा शिवाजी’ में अपने दमदार किरदार की वजह से सुर्खियों में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी एक फिल्म ऐसी रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और साउथ में तीन-तीन रीमेक बनवाए। जानिए ‘मालामाल वीकली’ के रीमेक्स के बारे में…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : May 05 2026, 03:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
‘मालामाल वीकली’ – छोटी फिल्म, बड़ा धमाका
Image Credit : Youtube Screenshot

‘मालामाल वीकली’ – छोटी फिल्म, बड़ा धमाका

2006 में रिलीज हुई ‘मालामाल वीकली’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रितेश देशमुख के साथ परेश रावल, ओम पुरी, राजपाल यादव और असरानी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए। फिल्म की कहानी एक गांव के लॉटरी टिकट और उससे जुड़ी लालच-भरी घटनाओं पर आधारित थी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने यूनिक ह्यूमर और मजबूत स्क्रिप्ट के दम पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और आज भी इसे कल्ट कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है।

25
बजट छोटा, कमाई तगड़ी , बनी सुपरहिट
Image Credit : Facebook

बजट छोटा, कमाई तगड़ी , बनी सुपरहिट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 138 मिनट लंबी ‘मालामाल वीकली’ लगभग 7 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी, लेकिन इसने भारत में करीब 26.88 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। कम बजट के मुकाबले इतनी बड़ी कमाई ने इसे सुपरहिट बना दिया। फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी टाइमिंग, डायलॉग्स और कलाकारों की शानदार कॉमिक केमिस्ट्री रही, जिसने इसे बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा बना दिया।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji: रितेश देशमुख की आठ 100 करोड़ी फ़िल्में, 'राजा शिवाजी' इन्हें पछाड़ बनेगी नं. 1?

35
तेलुगु रीमेक – ‘भाग्यलक्ष्मी बंपर ड्रॉ’
Image Credit : Facebook

तेलुगु रीमेक – ‘भाग्यलक्ष्मी बंपर ड्रॉ’

‘मालामाल वीकली’ की सफलता के बाद इसे साउथ में भी अपनाया गया। 2006 में ही निर्देशक निधि प्रसाद ने इसका तेलुगु रीमेक ‘भाग्यलक्ष्मी बंपर ड्रॉ’ बनाया। इस फिल्म में राजेन्द्र प्रसाद, ऋषि और फरजाना जैसे कलाकार नजर आए। कहानी मूल फिल्म जैसी ही रही, लेकिन इसे स्थानीय स्वाद के हिसाब से ढाला गया, जिससे तेलुगु दर्शकों को भी यह फिल्म पसंद आई।

45
कन्नड़ और मलयालम में भी बनी रीमेक
Image Credit : Facebook

कन्नड़ और मलयालम में भी बनी रीमेक

2012 में ‘डकोटा पिक्चर्स’ नाम से मालामाल वीकली का कन्नड़ रीमेक बना, जिसे ओम प्रकाश राव ने डायरेक्ट किया। इसमें रॉकी वेंकटेश और निकेशा पटेल नजर आए। वहीं 2014 में खुद प्रियदर्शन ने इसे मलयालम में ‘Aamayum Muyalum’ नाम से बनाया, जिसमें जयसूर्या, इनोसेंट और नेदुमुदी वेणु जैसे कलाकार शामिल थे। तीनों भाषाओं में बनी इन फिल्मों ने ‘मालामाल वीकली’ की कहानी की लोकप्रियता को साबित किया।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji : कौन थे जीवा महाले, 'राजा शिवाजी' में जिनका रोल कर सलमान खान ने लूट ली महफ़िल?

55
सीक्वल बना, लेकिन नहीं चला जादू
Image Credit : Facebook

सीक्वल बना, लेकिन नहीं चला जादू

‘मालामाल वीकली’ की सफलता के बाद प्रियदर्शन ने इसका सीक्वल ‘कमाल धमाल मालामाल’ बनाया। इस फिल्म में नाना पाटेकर, परेश रावल, ओम पुरी, असरानी, श्रेयस तलपड़े और शक्ति कपूर जैसे बड़े कलाकार थे। हालांकि, 32 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6.58 करोड़ ही कमा पाई और डिजास्टर साबित हुई। इससे साफ हुआ कि हर हिट फिल्म का सीक्वल सफल हो, यह जरूरी नहीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रितेश देशमुख
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sanjay Dutt की एक ही नाम वाली दो फ़िल्में, BO पर एक हिट तो दूसरी सुपर फ्लॉप!
Recommended image2
Met Gala 2026 Worst Dressed: रेड कारपेट पर सबसे बेकार ड्रेस में दिखे ये 6 CELEBS
Recommended image3
'मैं बनूंगी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री…' 22 साल पहले बोली थीं Trisha Krishnan, विजय की जीत के बाद VIDEO VIRAL
Recommended image4
Thalapathy Vijay Love Story: फैन से प्यार, अलग धर्म में शादी, फिर एक हीरोइन की एंट्री और सब खत्म!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved