Met Gala 2026 Worst Dressed: रेड कारपेट पर सबसे बेकार ड्रेस में दिखे ये 6 CELEBS
दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में शुरू हो चुका है। फैशन इवेंट के रेड कारपेट से सेलेब्स का स्टाइल और लुक सोशल मीडिया पर वायरल रहे हैं। इसी दौरान कुछ सेलेब्स के वर्स्ट ड्रेसेस लुक भी सामने आए हैं।

Met Gala 2026 Worst Dressed
फैशन इवेंट मेट गाला में हर साल की तरह इस साल सेलेब्स का रेड कारपेट पर स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। इसी कुछ सेलेब्स के सबसे बेकार लुक और स्टाइल भी सामने आए हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
कार्डी बी
कार्डी बी ने 2026 के मेट गाला में मार्क जैकब्स द्वारा डिजाइन किया गया एक पारदर्शी काले लेस वाला गाउन पहना था, जिसमें कंधों पर अजीबोगरीब डिजाइन बनी थी। ये मेट गाला के रेड कारपेट पर सबसे वर्स्ट लुक था।
ये भी पढ़ें... Met Gala 2026: रेड कारपेट पर सेलेब्स का अतरंगी अंदाज, करन जौहर का शानदार डेब्यू
जेनेल मोनाए
सिंगर और रैपर जेनेल मोनाए ने क्रिश्चियन सिरियानो द्वारा डिजाइन किया गया गाउन पहना था, जिसमें तकनीक और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिला। उनकी लंबी ड्रेस में असली बिजली के तार, वायरिंग और सर्किट बोर्ड के टुकड़े लगे हुए थे, जिन्हें काई, रसीले पौधे और तितली के रूपांकनों के साथ बुनकर बनाया गया था। ये लुक भी बेकार रहा।
हेइडी क्लम
हेइडी क्लम ने मेट गाला 2026 के रेड कारपेट पर एक जीवित मूर्ति जैसी आउटफिट पहनकर सबको चौंका दिया। ये कॉस्ट्यूम आर्ट की थीम के साथ पूरी तरह मैच करती दिखी। उन्हें देखकर अंदाज लगाना मुश्किल था कि ये वाकई मूर्ति है या पर्सन। हालांकि, उनका लुक वर्स्ट कहलाया।
लेना महफूफ
फ्रांसीसी सोशल मीडिया स्टार और यूट्यूब पर्सनैलिटी लेना महफूफ ने बर्क अकयोल द्वारा डिजाइन की ड्रेस पहनी थी, जो बहुत ही वर्स्ट नजर आई। इस ड्रेस में कट-आउट ड्रेप्ड स्कर्ट और उनके शरीर पर चांदी के तराशे हुए हाथ बने हुए थे।
सिंगर SZA
गायिका SZA का मेट गाला रेड कारपेट लुक बहुत ही वर्स्ट रहा। उन्होंने एमिली बोडे द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी और इसके लिए इस्तेमाल की गई सामग्री ईबे से मंगाई गई थी। उनके लुक में एक स्कर्ट, कॉर्सेट और एक लंबी ट्रेल शामिल थी।
ये भी पढ़ें... Huma Qureshi Affairs: इन 7 से दिल लगा चुकीं हैं हुमा कुरैशी, लिस्ट में एक क्रिकेटर भी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।