- Home
- Entertainment
- प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2026 में पहना यूनिक Snake Necklace, 1300 घंटे में बनी यह खास ज्वेलरी
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2026 में पहना यूनिक Snake Necklace, 1300 घंटे में बनी यह खास ज्वेलरी
प्रियंका चोपड़ा सोमवार को आयोजित दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर 2026 में शामिल हुईं। इवेंट के रेड कारपेट से उनका लुक वायरल हो रहा है। वहीं, प्रियंका द्वारा गले में पहने गए नेकलेस पर सबकी नजरें टिकी रह गईं। आइए, जानते इस नेकलेस के बारे में…

ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा
ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं, जिसे डिजाइनर डायोर ने डिजाइन किया था। गाउन को क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल और मॉडर्न टच के साथ तैयार किया गया था। गाउन का स्लिट शेप काफी शानदार था। प्रियंका इस लुक काफी ग्लैमरस दिखीं। वहीं, गाउन के साथ उन्होंने जो नेकपीस कैरी किया था, उसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा का यूनिक स्नेक नेकलेस
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर ग्लैमरस आउटफिट के साथ यूनिक नेकलेस कैरी किया था। बता दें कि ये नेकलेस काफी खास है और स्नेक शेप का है। इस पर गौर से नजर डाले तो पता चलेगा कि इस पर बहुत ही बारीकी से काम किया है और शानदार डिजाइन दी गई है।
ये भी पढ़ें... Oscars 2026 Red Carpet पर प्रियंका चोपड़ा-ईशा अंबानी का जलवा-देखें 7 PHOTOS
कितने घंटे में बना प्रियंका चोपड़ा का नेकलेस
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहने नए यूनिक स्नेक नेकलेस को बनने में तकरीबन 1300 घंटे का समय लगा। ये बुल्गारी का शानदार सर्पेंटी इल्यूसियो नेकलेस है। इसमें 235 एलिमेंट शामिल हैं, जिसके सेंटर में मेडागास्कर नीलम है, जिसके आसपास हीरे, पन्ना और गोमेद लगा हुआ है।
Priyanka Chopra attending the oscars pic.twitter.com/LOQaI3oMYT
— pop backup ꧂ (@favsbackupp) March 15, 2026
प्रियंका चोपड़ा के स्नेक नेकलेस में क्या खास
प्रियंका चोपड़ा का स्नेक नेकलेस काफी खास है। इस नेकलेस के सेंटर में 14 कैरेट का शानदार मेडागास्कर नीलम जड़ा है, जिसके चारों ओर हीरे, हल्के पीले रंग के पन्ना और कुछ ओनेक्स के टुकड़े जड़े हैं, जो डिजाइन को एक अलग ही रंगत देते हैं। प्रियंका ने स्टेटमेंट डायमंड स्टड्स और एक अंगूठी भी पहनी थी।
Uff stunning #priyankachopra#oscarspic.twitter.com/TWGOhj6WNQ
— TAWFIKK 🇲🇾🇹🇷📸 (@TKsevgilim) March 16, 2026
पति के साथ प्रियंका चोपड़ा
ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ नजर आईं। प्रियंका के स्टाइलिश लुक वायरल हो रहा है। वहीं, निक ने इस मौके पर व्हाइट शर्ट ब्लैक सूट कैरी किया था। उन्होंने स्टाइलिश बो भी लगा रखी थी।
ये भी पढ़ें... OSCAR WINNERS 2026: सामने आई पूरी लिस्ट, जानिए किस फिल्म और स्टार ने जीता अवॉर्ड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।