- Home
- Entertainment
- रश्मिका-विजय की हल्दी की 7 खूबसूरत PHOTOS, सेरेमनी में रोमांस-मस्ती और फूलों की होली
रश्मिका-विजय की हल्दी की 7 खूबसूरत PHOTOS, सेरेमनी में रोमांस-मस्ती और फूलों की होली
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में शादी की। बता दें कि कपल ने दो रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने अपनी वेडिंग फोटोज भी शेयर की। अब दोनों ने हल्दी सेरेमनी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के करीब 19 दिन बाद अपनी हल्दी सेरेमनी को फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की।
हल्दी सेरेमनी में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी मस्ती के मूड में नजर आए। इस मौके पर दोनों ने जमकर डांस भी किया।
ये भी पढ़ें... पद्मावत से सत्यप्रेम की कथा तक...बॉलीवुड की इन 7 फिल्मों का बदल चुका है टाइटल, 3 पर मचा था बवाल
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी हल्दी सेरेमनी में कभी खुश तो कभी इमोशनल भी नजर आए। रश्मिका को जब हल्दी का टिका लगाया गया तो वे काफी खुश दिखीं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हल्दी सेरेमनी में रोमांटिक मूड में भी नजर आए। रश्मिका, विजय की गोद में बैठकर बेहद खुश नजर आईं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हल्दी सेरेमनी में एक-दूसरे में खोए नजर आए। दोनों ही इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए।
हल्दी सेरेमनी में विजय देवरकोंडा ने जमकर मस्ती की। इस मौके पर उन्होंने फूलों के साथ रंगों से भी होली खेली।
बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी। कपल की शादी के फंक्शन 3 दिन चले थे।
ये भी पढ़ें... मीका सिंह के ड्रीम फॉर्महाउस की 7 PHOTOS, 100 एकड़ में बना है बहुत कुछ...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।