सुपरस्टार पवन कल्याण अपनी फिल्म उस्ताद भगतसिंह को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट भी चेंज की है, जिसकी वजह से ये और ज्यादा सुर्खियों में आ गई है। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में काम करने उन्होंने अपनी फीस भी घटाई है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से फेमस पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह की चर्चा चारों तरफ हो रही है। फैन्स इस फिल्म देखने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने मूवी रिलीज डेट को चेंज कर फैन्स को जोरदार सरप्राइज दिया था। बता दें कि मूवी 19 मार्च को रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से होगी। इसी बीच पवन कल्याण की फीस और मूवी के ट्रेलर से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है। नीचे पढ़ते हैं पूरा डिटेल….
उस्ताद भगतसिंह के लिए पवन कल्याण ने घटाई फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म उस्ताद भगतसिंह के लिए पवन कल्याण ने फीस कम की है। बताया जा रहा है कि पवन कल्याण ने फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपए फीस ली है। ये उनकी सामान्य फीस से काफी कम है। दरअसल, वे निर्माताओं और मैत्री मूवी मेकर्स का समर्थन करना चाहते हैं, जिन्होंने उनकी पिछली फिल्म हरि हारा वीरा मल्लू के वित्तीय संकट के दौरान उनका साथ दिया था। हालांकि, उनकी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। बता दें कि उस्ताद भगतसिंह का रनटाइम 2.29 घंटे है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिल चुका है। ये एक एक्शन पैक्ड फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें कॉमेडी का तड़का भी देखने मिलेगा। कहा तो ये भी जा रहा है कि ये 2016 में आई थलापति विजय की फिल्म थेरी का रीमेक हैं, जिसे एटली कुमार ने डायरेक्ट किया था।
ये भी पढ़ें... Bhoot Bangla में काम करने अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, इन 6 को मिली इतनी FEES
कब आएगा फिल्म उस्ताद भगतसिंह का ट्रेलर
खबरों की मानें तो पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह के ट्रेलर रिलीज डेट रिवील कर दी गई हैं। पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर 14 मार्च यानी शनिवार को रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर हरीश शंकर की इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में पवन के साथ श्रीलीला, राशी खन्ना, आर पार्थिबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, छम्मक चंद्रा लीड रोल में हैं। 150 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म पहले 26 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन जैसे ही यश ने अपनी फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी तो उस्ताद भगतसिंह की तारीख में बदल दी गई। अब ये 19 मार्च को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... Trisha Krishnan से लेकर Nayanthara तक: साउथ की 5 सबसे महंगी एक्ट्रेसेस, नंबर 1 की फीस कर देगी हैरान
