मुंबई. 83 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र बेहद एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फॉर्महाउस की फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फॉर्महाउस से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फॉर्महाउस पर उगे नए फलों के बारे में बताया। वीडियो शेयर कर धर्मेंद्र ने लिखा- किसान के, हीरे-जवाहरात, खुशी की, इन्तिहा महसूस कीजिए. रूब सरशर हो जाएगी आपकी. आप सभी को प्यार।" उनका फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित हैं। फॉर्महाउस में उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। वे अक्सर पत्नी हेमा मालिनी के साथ यहां वक्त बीताते हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। उनकी बहुत कम ही फोटोज अबतक सामने आई हैं। धर्मेंद्र ने प्रकाश से 1954 में 19 साल की उम्र में अरेंज मैरिज की थी। कपल के चार बच्चे अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हैं। जब धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से शादी की थी तो हेमा केवल छह साल की थीं। बाद में हेमा से उन्होंने 1980 में शादी की। ये इनकी दूसरी शादी थी, हेमा से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।