OTT पर फरवरी के आखिरी वीक में धमाका, 10 फिल्में-वेब सीरीज से होगा फुल एंटरटेनमेंट
फरवरी का आखिरी वीक शुरू हो रहा है। इस वीक में ओटीटी पर दर्शकों का धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है। दरअसल, आखिरी हफ्ते में एक्शन-सस्पेंस-थ्रिलर और रोमांटिक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इन्हें ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

OTT पर रिलीज होगी शानदार फिल्में-वेब सीरीज
फरवरी के आखिरी वीक यानी 23 से 28 फरवरी के बीच ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई हंगामेदार और एक्शन पैक्ड मूवी और वेब सीरीज स्ट्रीम हो रही है। आइए, कौन किस तारीख को रिलीज होंगी।
वेब सीरीज CEO Club
CEO Club वेब सीरीज है, जिसे 23 फरवरी से ओटीट अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा सकेगा। इसमें सेरेना विलियम्स, विन्नी हार्लो, लोरें राइडिंगर, हन्ना ब्रोंफमैन, इसाबेला रंगेली ग्रुटमैन लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें... 36 साल की TV हसीना का हनीमून पर रोमांस, बीच पर पति संग हुईं कोजी, 7 PHOTOS
वेब सीरीज पैराडाइज सीजन 2
वेब सीरीज पैराडाइज का दूसरा सीजन 23 फरवरी से ओटीटी जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। दूसरे सीजन में पहली कहानी को जोड़कर आगे दिखाया जाएगा, जिसमें सीक्रेट सर्विस एजेंट जेवियर कॉलिन्स को पता चलता है कि उनकी पत्नी टेरी जिंदा है। इसमें स्टर्लिंग के ब्राउन, जूलियन निकोलसन, सारा शाही, निकोल ब्रायडन ब्लूम लीड रोल में हैं।
फिल्म द ब्लफ
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द ब्लफ 25 फरवरी से ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। सस्पेंस और एक्शन से भरी फिल्म में पीसी के साथ कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, सफिया ओकले ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन लीड रोल में हैं।
फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर
अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर ब्लैक कॉमेडी फिल्म वन बॉटल आफ्टर अदर 26 फरवरी से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, शॉन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल, टेयाना टेलर और चेस इन्फिनिटी लीड रोल में हैं। वहीं, ब्रिजर्टन सीजन 4 का दूसरा भाग 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
फिल्म इक्कीस
अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस 26 फरवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने मिलेगी। इसमें धर्मेंद्र, सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। वहीं, तेलुगु फिल्म श्री चिदंबरम गारू भी 26 फरवरी से ETV Win पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें वामसी तुम्माला और संध्या वशिष्ठ लीड रोल में हैं।
फिल्म एक्यूज्ड
कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की फिल्म एक्यूज्ड 27 फरवरी से ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ये एक थ्रिलर फिल्म है। वहीं, मलयालम फिल्म रोस्लिन: सीक्रेट स्टोरीज अनफोल्ड 27 फरवरी से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म अंधा प्यार 2.0 28 फरवरी से ओटीटी जी5 पर देखने मिलेगी।
ये भी पढ़ें... Anurag Kashyap को खटकने लगी The Kerala Story 2, ट्रेलर का दिया ऐसा रिव्यू
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।