- Home
- Entertainment
- Manish Malhotra Mother Prayer Meet: अजय-काजोल ने दी श्रद्धांजलि, 7 PHOTO में देखें कौन-कौन पहुंचा
Manish Malhotra Mother Prayer Meet: अजय-काजोल ने दी श्रद्धांजलि, 7 PHOTO में देखें कौन-कौन पहुंचा
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का हाल ही में निधन हो गया था। बीते दिनों उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। इसमें अजय देवगन, काजोल, ट्विंकल खन्ना, बॉबी देओल, सोफी चौधरी और अनु मलिक सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

मनीष मल्होत्रा की मां की प्रेयर मीट
मनीष मल्होत्रा की मां की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने अजय देवगन, काजोल, न्यासा और बॉबी देओल पहुंचे थे।
भाई के साथ सारा अली खान
मनीष मल्होत्रा की मां की प्रेयर मीट में सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ पहुंची। वहीं, इस मौके पर विक्की कौशल भी नजर आए।
ये भी पढ़ें... डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का अंतिम संस्कार, 6 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा
गौरी खान और रमेश तोरानी
गौरी खान और प्रोड्यूसर रमेश तोरानी भी मनीष मल्होत्रा की मां की प्रेयर मीट में नजर आए। इस मौके पर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी भी दिखे।
बेटे के साथ डेविड धवन
मनीष मल्होत्रा की मां की प्रेयर मीट में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर डेविड धवन बेटे रोहित धवन के साथ नजर आए। इस मौके पर अनु मलिक भी स्पॉट हुए।
पत्नी के साथ अपूर्व मेहता
मनीष मल्होत्रा की मां की प्रेयर मीट में फिल्ममेकर अपूर्व मेहता पत्नी के साथ नजर आए। इस मौके पर सिद्धांत चतुर्वेदी भी दिखे।
अंबानी खानदान की बहू राधिका
अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेट भी मनीष मल्होत्रा की मां की प्रेयर मीट में नजर आई। साथ ही मिजान जाफरी और उर्मिला मातोंडकर भी स्पॉट हुए।
बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना
मनीष मल्होत्रा की मां की प्रेयर मीट बॉबी देओल पत्नी तान्या और दोस्त ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। इस मौके कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी नजर आए।
ये भी पढ़ें... धर्मेंद्र-विनोद खन्ना की इस फिल्म में थे 36 स्टार, बड़ा बजट-अलग कहानी फिर क्यों हुई डिजास्टर?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।