- Home
- Entertainment
- Kiss Day 2026: कौन सी है वो 5 फिल्में जिनमें देखने मिले सबसे लंबे किस सीन, एक में 4 मिनट का KISS
Kiss Day 2026: कौन सी है वो 5 फिल्में जिनमें देखने मिले सबसे लंबे किस सीन, एक में 4 मिनट का KISS
Kiss Day Special: वेलेंटाइन वीक चल रहा है और इसी के तहत शुक्रवार 13 फरवरी को किस डे है। इस मौके पर बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिनमें सबसे लंबे किस सीन देखने को मिले। इनमें एक फिल्म ऐसी भी है, जिसमें सबसे लंबा किस सीन था।

फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
2011 में आई डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के बीच जोरदार किस सीन देखने को मिला था। ये सीन करीब 3 मिनट लंबा था। इस सीन की मूवी के रिलीज के साथ खूब चर्चा हुई।
फिल्म राजा हिंदुस्तानी
डायरेक्टर धर्मेश दर्शन की फिल्म राजा हिंदुस्तानी 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर के बीच जबरदस्त किस सीन देखने को मिला था। ये सीन 1 मिनट का था, जिसे करीब 47 रिटेक के बाद फाइनल किया गया था।
ये भी पढ़ें... Propose Day: SRK से अभिषेक बच्चन तक...रोमांटिक है बॉलीवुड के 8 सेलेब्स का प्रपोजल स्टाइल
फिल्म फितूर
2016 में आई डायरेक्ट अभिषेक कपूर की फिल्म फितूर में लंबा किस सीन देखने को मिला था। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ का किसिंग सीन बेहद पॉपुलर हुआ था। ये तकरीबन 3 मिनट का किस सीन था।
फिल्म बैंड बाजा बारात
डायरेक्टर मनीष शर्मा की फिल्म बैंड बाजा बारात 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा का एक किस सीन था। आपको बता दें कि ये सीन 1 मिनट का था। फिल्म रिलीज के साथ रणवीर-अनुष्का का किस सीन भी सुर्खियों में रहा था।
फिल्म कर्मा
बॉलीवुड इंडस्ट्री की किस सीन वाली पहली फिल्म कर्मा है। इसमें तकरीबन 4 मिनट का किस सीन दिखाया गया था। ये सीन हिमांशु राय और देविका रानी के बीच फिल्माया गया था। 1933 में आई इस फिल्म के डायरेक्टर जॉन हंट थे।
ये भी पढ़ें... छप्परफाड़ IMDb रेटिंग वाली शाहिद कपूर की 7 फिल्में, OTT पर मचा रही बवाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।