MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • O Romeo Movie Review: शाहिद कपूर की फिल्म का टिकट लें या करें OTT का इंतज़ार, जानिए यहां!

O Romeo Movie Review: शाहिद कपूर की फिल्म का टिकट लें या करें OTT का इंतज़ार, जानिए यहां!

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी O’Romeo क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्यार, सत्ता, बदला और अंडरवर्ल्ड की सियासत का तडका लगाया गया है। शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की जोड़ी वाली यह फिल्म बड़े स्केल पर बनाई गई है। जानिए फिल्म कैसी है...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Feb 13 2026, 09:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
ओ रोमियो की कहानी (O’Romeo Story)
Image Credit : Asianet News

ओ रोमियो की कहानी (O’Romeo Story)

O’Romeo की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड के बैकड्रॉप पर बनाई गई है। फिल्म में रोमांस और गैंगवार का मिक्सचर दिखाया गया है। शाहिद कपूर का किरदार थोड़ा उलझा हुआ , इमोशनल और हिंसक दुनिया में फंसा नजर आता है, जहां प्यार और अपराध के बीच की लाइन धुंधली हो जाती है। कहानी में पॉलिटिकल कनेक्शन, गैंग राइवलरी और इमोशनल एंगल है, जो इसे सिर्फ एक गैंगस्टर फिल्म नहीं रहने देता, बल्कि एक ट्रैजिक लव स्टोरी का रंग भी देता है।

25
ओ रोमियो में विशाल भारद्वाज का डायरेक्शन
Image Credit : NadiadwalaGrandson youtube

ओ रोमियो में विशाल भारद्वाज का डायरेक्शन

विशाल भारद्वाज अपने डार्क और शेक्सपियरियन टोन के लिए जाने जाते हैं, और O’Romeo में भी उनका वही अंदाज़ दिखता है। फिल्म का विजुअल ट्रीटमेंट, कैमरा वर्क और बैकग्राउंड स्कोर कहानी को गहराई देते हैं। हालांकि कुछ जगहों पर स्क्रीनप्ले धीमा पड़ता है, लेकिन इमोशनल और क्लाइमैक्स सीन में डायरेक्टर की मजबूत पकड़ साफ नजर आती है।

यह भी पढ़ें : O’Romeo Advance Booking Day 1: Shahid Kapoor की फिल्म का रिलीज से पहले धमाका, कमाए इतने CR

35
O’Romeo Star Cast Performance
Image Credit : NadiadwalaGrandson youtube

O’Romeo Star Cast Performance

शाहिद ने अपने किरदार में इंटेंसिटी और इमोशन दोनों को बखूबी निभाया है। उनके एक्शन और इमोशनल सीन असर छोड़ते हैं। कई जगह उनका परफॉर्मेंस 'कबीर सिंह' की याद दिलाता है, लेकिन यह किरदार ज्यादा मैच्योर है। तृप्ति डिमरी की स्क्रीन प्रेजेंस स्ट्रॉन्ग है। वे ग्लैमरस और इमोशनल दोनों पहलुओं पर खरी उतरी हैं। सपोर्टिंग कास्ट की बात करें तो नाना पाटेकर जबरदस्त दिखे हैं। उनकी एक्शन काफी दमदार है। फरीदा जलाल ने एक बार साबित किया है कि वे सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया भी अपने-अपने किरदार में फिट बैठे हैं। विक्रांत मैसी का कैमियो फिल्म को मजबूती देता है।

45
कैसा है ओ रोमियो का म्यूजिक
Image Credit : NadiadwalaGrandson youtube

कैसा है ओ रोमियो का म्यूजिक

'ओ रोमियो' का संगीत विशाल भारद्वाज ने खुद कंपोज किया है। दो गाने अरिजीत सिंह की आवाज में हैं, जो फिल्म की इमोशनल गहराई बढ़ाते हैं। बैकग्राउंड स्कोर सीन के मूड को बेहतर बनाता है, खासकर क्लाइमैक्स में यह शानदार बन पड़ा है। हालांकि गाने चार्टबस्टर लेवल के नहीं लगते, लेकिन कहानी के साथ फिट बैठते हैं।

यह भी पढ़ें : Shahid Kapoor की फिल्म को A सर्टिफिकेट, 3 घंटे की O Romeo से हटाए गए ये सीन

55
O’Romeo क्यों देखें और क्यों ना देखें?
Image Credit : instagram

O’Romeo क्यों देखें और क्यों ना देखें?

अगर आपको इंटेंस गैंगस्टर ड्रामा, डार्क लव स्टोरी और मजबूत परफॉर्मेंस पसंद हैं तो O’Romeo आपके लिए है। शाहिद कपूर के फैन हैं तो यह फिल्म मिस ना करें। हां, अगर आप हल्की-फुल्की एंटरटेनमेंट फिल्म चाहते हैं, तो यह आपको कुछ हद तक भारी लग सकती है। इसलिए आप चाहें तो इसके OTT पर आने का इंतज़ार कर सकते हैं। हमारी ओर से फिल्म को 5 में से 3.8 स्टार।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
शाहिद कपूर
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
O’Romeo Advance Booking Day 1: Shahid Kapoor की फिल्म का रिलीज से पहले धमाका, कमाए इतने CR
Recommended image2
Rajpal Yadav ही नहीं, चेक बाउंस केस में फंस चुके ये 5 स्टार्स, इनमें एक सनी देओल की हीरोइन!
Recommended image3
Shahid Kapoor की फिल्म को A सर्टिफिकेट, 3 घंटे की O Romeo से हटाए गए ये सीन
Recommended image4
Valentine's Day पर होगी Mrunal Thakur और धनुष की शादी? हल्दी-संगीत का दिया निमंत्रण
Recommended image5
Salman का रात 2 बजे आया फोन, बिस्तर छोड़ क्यों घर के बाहर आ गए Border 2 एक्टर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved