Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा
कॉमेडियन कपिल शर्मा मंगलवार शाम मुंबई में आयोजित नेटफ्लिक्स के 'व्हाट नेक्स्ट' कार्यक्रम में शामिल हुए। सीईओ मोनिका शेरगिल (Monica Shergill, CEO Netflix India) ने उनपर मज़ाकिया तंज कसा तो कपिल कछ ऐसा बोल गए जो उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

कपिल शर्मा ने एक लाइव कार्यक्रम में भाई लोगों पर फिकरा कसा। फिर उन्हें अहसास हुआ कि वो गलती कर गए हैं। तो कॉमेडियन ने उसे मैनेज करने की भी कोशिश की। हालांकि तब तक ये क्लिप रिकॉर्ड कर ली गई थी। इसके बाद उनका ये बाइट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई।
कपिल शर्मा ने जो तंज कसा उसके पीछे उनका दर्द भी छिपा हुआ है। दरअसल बीते साल 2025 में लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने चार महीनों में तीन बार कपिल के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग करके उन्हें चेतावनी दी थी।
वहीं 3 फवरी को कपिल जब नेटफ्लिक्स इंडिया की सीईओ मोनिका शेरगिल के साथ मंच पर मौजूद थे, इस पर मोनिका ने कहा, इस प्लेटफॉर्म के साथ आपका लंबा जुड़ाव रहा है, ओटीटी प्लेटफॉर्म तो आपके साथ लंबे समय से काम करना चाह रहा था। इसके बाद मजाक में कहा, “हमारी नजर और भारत की नजर तो बहुत समय से आप पर है, कपिल। उम्मीद है, 11 देशों की पुलिस की नजर न होगी।”
जब दर्शक हंसने लगे तो कपिल ने जवाब दिया, “एक दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आज कल”। उनका साफ इशारा बिश्नोई और उसके गिरोह की तरफा है। हालांकि, जल्द ही वो संभल गए...फिर मामले की गंभीरता को को समझते हुए, कपिल ने हंसते हुए वीडियोग्राफरों से इसे बंद करने के लिए कहा। लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ कि इसका सीधा प्रसारण हो रहा है, और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि वे और कितना रिकॉर्ड करेंगे।
कपिल शर्मा के कैफे पर चार महीनों में तीन हमले
कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने 2025 में कनाडा के सरे में 'कैप्स कैफे' नाम से एक कैफे खोला था। जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में चार महीनों के भीतर तीन बार रेस्तरां पर गोलियां चलाई गईं। बिश्नोई के गुर्गों ने गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू उर्फ कुलवीर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली और 'आम जनता' को चेतावनी दी कि वे कैफे से दूर रहें।
कपिल शर्मा के कैफे पर चार महीनों में तीन हमले
कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने 2025 में कनाडा के सरे में 'कैप्स कैफे' नाम से एक रेस्टारेंट खोला था। जुलाई, अगस्त और अक्टूबर 2025 में चार महीनों के भीतर तीन बार रेस्तरां पर गोलियां चलाई गईं। बिश्नोई के साथ गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू उर्फ कुलवीर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली और 'आम जनता' को चेतावनी दी कि वे कैफे से दूर रहें।
गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि इससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। नवंबर में, दिल्ली पुलिस ने अगस्त में हुई गोलीबारी के एक कथित मुख्य साजिशकर्ता बंधु मान सिंह सेखों को ढिल्लों के गिरोह से गिरफ्तार किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

