रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर मंगलवार को रिलीज किया गया था, इसके बाद से ये लाइमलाइट में बनी हुई है। इसी बीच फिल्म के बजट को लेकर चर्चाएं जोरों पर चल रही है। कईयों का अनुमान है कि इसका बजट पहली फिल्म से भी ज्यादा हो सकता है। पढ़ते हैं डिटेल…

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज के साथ ऐसा गदर मचाया कि बॉक्स ऑफिस हिल गया। इस फिल्म के रिलीज हुई अन्य फिल्में कमाई तक को तरस गईं। इसकी रिलीज को 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं और अभी भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। इसी क्रेज और उत्साह को जारी रखते हुए मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट यानी धुरंधर द रिवेंज का टीजर मंगलवार को रिलीज किया। डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म के टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली। इसी बीच फिल्म के बजट को लेकर चर्चाएं हो रही है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म

कितना है धुरंधर 2 का बजट?

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर धुरंधर के बाद अब इसका सीक्वल धुरंधर 2 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है और अब इसके बजट को लेकर चर्चाएं है रही है कि आखिर इसे कितने बजट में बनाया गया है। पहली फिल्म की सक्सेस और बजट (250–475 करोड़) को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि धुरंधर 2 का बजट काफी भारी भरकम होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि धुरंधर 2 का टीजर पहले से तैयार था और आदित्य धर इसकी कहानी को शुरुआत से एक ही फिल्म में दिखाना चाहते थे। हालांकि, लंबाई ज्यादा होने के कारण मूवी को 2 पार्ट में डिवाइड किया गया और रिलीज करने का फैसला लिया गया। बता दें कि दूसरे पार्ट की शूटिंग भी पहले पार्ट के साथ ही पूरी हो गई थी और यही वजह से इसके दूसरे पार्ट का बजट जीरो है। हालांकि, मेकर्स द्वारा इसको लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

धुरंधर 2 की रिलीज से पहले लगी लॉटरी

धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज से पहले ही फिल्म की जबरदस्त कमाई हो गई है। दरअसल, लेट्स सिनेमा नाम के सोशल मीडिया हैंडल ने अब तक की सबसे महंगी म्यूजिक डील के आंकड़े शेयर किए हैं, जिनमें सबसे टॉप पर फिल्म धुरंधर 2 का नाम है, जिसके म्यूजिक राइट्स टी सीरीज ने 58 करोड़ में खरीदे हैं। इस आंकडे़ को देखकर कहा जा रहा है कि मूवी ने रिलीज से पहले ही तगड़ी कमाई कर ली है। वहीं, दूसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 है, जिसके म्यूजिक राइट्स 55 करोड़ में और तीसरे नंबर पर थलापति विजय की फिल्म जन नायकन है, इसके म्यूजिक राइट्स 36 करोड़ में टी सीरीज ने खरीदे हैं।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!