MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Jana Nayagan Release Date: फाइनली रिलीज होगी विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन'! किस तारीख को आ रही?

Jana Nayagan Release Date: फाइनली रिलीज होगी विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन'! किस तारीख को आ रही?

Thalapathy Vijay last movie Jana Nayagan: थलापति विजय की 'जन नायगन' को फाइनली रिलीज डेट मिल गई है। लंबे समय से अटकी इस मूवी का रास्ता अब साफ नजर आ रहा है। विजय की आखिरी फिल्म होने की वजह से इसका बज जबरदस्त है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 28 2026, 09:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
लंबे विवाद के बाद ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट तय
Image Credit : Instagram

लंबे विवाद के बाद ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट तय

‘जन नायगन’ आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। महीनों से चल रही अनिश्चितता और अटकलों के बाद अब फिल्म का थिएट्रिकल रास्ता साफ हो गया है। यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह थलापति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है।

25
कब रिलीज होगी ‘जन नायगन’, पहले कब आने वाली थी?
Image Credit : KVN Productions

कब रिलीज होगी ‘जन नायगन’, पहले कब आने वाली थी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब 8 मई 2026 को रिलीज हो सकती है। आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। पहले इसे 9 जनवरी को पोंगल 2026 पर रिलीज किया जाना था, लेकिन विवादों के चलते यह तय समय पर थिएटर्स तक नहीं पहुंच सकी। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली थी।

35
क्या था ‘जन नायगन’ को लेकर विवाद?
Image Credit : Facebook

क्या था ‘जन नायगन’ को लेकर विवाद?

फिल्म को सेंसर बोर्ड से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से इसकी रिलीज टल गई। प्रोडक्शन हाउस KVN Productions की इस बड़ी फिल्म को क्लियरेंस मिलने में देरी हुई, जिससे पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। अब माना जा रहा है कि ये सभी मुद्दे सुलझ चुके हैं।

45
'जन नायगन' ऑनलाइन लीक से झटका, फिर भी हाई एक्सपेक्टेशन
Image Credit : KVN Productions

'जन नायगन' ऑनलाइन लीक से झटका, फिर भी हाई एक्सपेक्टेशन

रिलीज से पहले फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर सामने आई, जो मेकर्स के लिए बड़ा झटका है। इसके बावजूद विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और यह उनकी आखिरी फिल्म होने का फैक्टर इसे ओपनिंग पर बड़ा फायदा दे सकता है। फिल्म की कहानी एक पूर्व पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पॉलिटिकल और एक्शन ड्रामा का तगड़ा मिक्सचर है।

55
'जन नायगन' का डायरेक्टर और स्टार कास्ट
Image Credit : Jana Nayagan Trailer Scene

'जन नायगन' का डायरेक्टर और स्टार कास्ट

फिल्म का निर्देशन एच विनोद कर रहे हैं। इसमें बॉबी देओल मुख्य विलेन के रोल में नजर आएंगे, जबकि पूजा हेगड़े फीमेल लीड हैं। सपोर्टिंग कास्ट में प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण जैसे कलाकार शामिल हैं, जो फिल्म को और मजबूत बनाते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
विजय
दक्षिण सिनेमा समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bharat Kapoor Death: कौन थे भरत कपूर, जिनके अंतिम संस्कार से गायब रहा बॉलीवुड, कैसे हुआ निधन?
Recommended image2
Bobby Deol इन 5 फिल्मों और 1 वेब सीरीज से मचाएंगे तहलका, 2 में बने खूंखार विलेन
Recommended image3
ओए! ये तो तारा सिंह की अमानत है, बॉबी ने अमीषा को लगाया गले तो टूटा लोगों के सब्र का बांध
Recommended image4
Bhooth Bangla Day 11 Collection: दूसरे मंडे इतना हुआ कलेक्शन, 11वें दिन की कमाई देगी झटका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved