- Home
- Entertainment
- Bharat Kapoor Death: कौन थे भरत कपूर, जिनके अंतिम संस्कार से गायब रहा बॉलीवुड, कैसे हुआ निधन?
Bharat Kapoor Death: कौन थे भरत कपूर, जिनके अंतिम संस्कार से गायब रहा बॉलीवुड, कैसे हुआ निधन?
दिग्गज फिल्म और टीवी एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया है। वे 80 साल के थे। उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 70 के दशक से लेकर साल 2000 तक फिल्मों में एक्टिव रहे इस एक्टर ने कई यादगार किरदार निभाए। जानिए कौन थे भरत कपूर…

नहीं रहे भरत कपूर, 80 की उम्र में निधन
वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन सोमवार (27 अप्रैल) को हुआ। 80 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार शाम को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हिंदी सिनेमा के इस अनुभवी कलाकार ने कई दशकों तक इंडस्ट्री में काम किया और अपने किरदारों से खास पहचान बनाई।
कैसे हुआ भरत कपूर का निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत कपूर ने मुंबई के सायन अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उनकी मौत मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई। उनके दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने उनके अंतिम संस्कार के बाद कहा, "मैं अभी श्मशान घाट से लौटा हूं। उनके बेटे ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से ठीक नहीं थे। पहले अस्पताल में थे, फिर घर पर ही थे।"
कौन थे भरत कपूर?”
भरत कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने कैरेक्टर एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर में विलेन, पुलिस अधिकारी और वकील जैसे कई मजबूत किरदार निभाए। वे लीड रोल में कम दिखे, लेकिन हर फिल्म में अपनी दमदार मौजूदगी से अलग पहचान बनाई।
भरत कपूर की पॉपुलर फिल्में
भरत कपूर की फिल्मोग्राफी में नूरी, राम बलराम, लव स्टोरी, बाजार, गुलामी, आखरी रास्ता, सत्यमेव जयते, स्वर्ग और खुदा गवाह जैसी फिल्में शामिल हैं। बाद के वर्षों में भी वे ‘बरसात’, ‘साजन चले ससुराल’ और ‘मीनाक्षी’ जैसी फिल्मों में नजर आए।
भरत कपूर की प्रेयर मीट कब होगी?
भरत कपूर के परिवार की ओर से अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अवतार गिल ने मीडिया को बताया, "अंतिम संस्कार में बहुत कम लोग शामिल हुए। हमारे IPTA थिएटर ग्रुप के कुछ सदस्य ही पहुंचे थे। 30 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे तक उनके घर पर प्रेयर मीट रखी जाएगी।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।