- Home
- Entertainment
- Himanshi Khurana कौन हैं, जिनसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा- 10 करोड़ दो, नहीं तो मार देंगे?
Himanshi Khurana कौन हैं, जिनसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा- 10 करोड़ दो, नहीं तो मार देंगे?
Who Is Himanshi Khurana : पंजाबी एक्ट्रेस-सिंगर हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपए की फिरौती और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई है। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानिए कौन हैं हिमांशी खुराना…

Himanshi Khurana Death Threat Case
रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग के साथ जान से मारने की धमकी मिली। कथिततौर पर हिमांशी को यह धमकी लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे हरि बॉक्सर की ओर से मिली है। धमकी ई-मेल के जरिए आई है, जिसमें 10 करोड़ रुपए ना देने पर जान से मारने की बात कही गई है। दूसरी ओर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह धमकी जीशान अख्तर ने दी है, जो विदेश में रहकर अपना नेटवर्क चला रहा है। बताया जा रहा है कि जीशान लॉरेंस बिश्नोई की विरोधी गैंग से जुड़ा है, जिसमें गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा शामिल हैं।
कौन हैं हिमांशी खुराना? (Who Is Himanshi Khurana)
27 नवंबर 1991 को पंजाब के कीरतपुर साहिब में जन्मीं हिमांशी खुराना पंजाबी फिल्म, म्यूजिक और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हैं और सोशल मीडिया पर उनके 12.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
हिमांशी खुराना ने तय किया मॉडलिंग से म्यूजिक इंडस्ट्री का सफर
हिमांशी खुराना ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की। 2011 में उन्होंने मिस लुधियाना का खिताब जीता और मिस PTC पंजाबी 2010 की फाइनलिस्ट रहीं। 2010 में ‘Jodi–Big Day Party’ गाने से डेब्यू किया और बाद में Hardy Sandhu के ‘Soch’ में नजर आईं।
हिमांशी खुराना की फिल्में और रियलिटी शो
हिमांशी ने पंजाबी फिल्म Sadda Haq से सिनेमा में कदम रखा। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'जीत लेंगे जहान' थी। Bigg Boss 13 में हिस्सा लेने के बाद उन्हें देशभर में पहचान मिली।
हिमांशी खुराना की पर्सनल लाइफ
नवम्बर 2019 में 'बिग बॉस 13' में हिमांशी खुराना ने खुलासा किया था कि वे चाउ नाम के शख्स को 10 साल से डेट कर रही हैं। हालांकि, 2020 में उन्होंने यह रिश्ता टूटने का ऐलान किया। बाद में उनका नाम 'बिग बॉस 19' में को-कंटेस्टेंट रहे असीम रियाज़ के साथ जुड़ा था। 2023 में इस रिश्ते के टूटने की खबर भी आई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।