MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • भगवान शंकर बनने वाले टॉप 5 एक्टर्स ने कितना पैसा कमाया, एक ने हर दिन वसूले 2 CR+

भगवान शंकर बनने वाले टॉप 5 एक्टर्स ने कितना पैसा कमाया, एक ने हर दिन वसूले 2 CR+

टीवी और फिल्मों में भगवान शिव का रोल निभाना हमेशा से खास रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस किरदार को निभाने वाले कुछ एक्टर्स ने मोटी फीस भी चार्ज की? महाशिवरात्रि पर पेश हैं वो 5 सबसे महंगे एक्टर, जिन्होंने महादेव का रोल निभाया...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 15 2026, 11:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
5. तरुण खन्ना
Image Credit : X

5. तरुण खन्ना

टीवी शो/फ़िल्में : 'वीर हनुमान : बोलो बजरंगबली की जय', 'जय कन्हैयालाल की', 'देवी आदि पराशक्ति', 'नमः', 'राम सिया के लव कुश', 'राधा कृष्ण', 'परमावतार श्री कृष्ण', 'कर्मफल दाता : शनि'. संतोषी माता' और 'अखंडा 2' (तेलुगु फिल्म)

तरुण खन्ना ने कई शो और एक फिल्म में भगवान शिव का रोल किया है। फिल्म या शो के लिए उनकी फीस की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि टीवी शोज के लिए उनकी प्रति एपिसोड फीस 25 हजार रुपए होती है।

25
4. सौरभ राज जैन
Image Credit : X

4. सौरभ राज जैन

टीवी शो : महाकाली अंत ही आरंभ है

2017 से 2018 के बीच टीवी शो 'महाकाली : अंत ही आरंभ है' टेलीकास्ट हुआ था। इसमें सौरभ राज जैन भगवान शिव के रोल में दिखाई दिए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लिए उनकी फीस 70-90 हजार रुपए प्रति एपिसोड थी।

35
3. अरुण गोविल
Image Credit : X

3. अरुण गोविल

फिल्म : शिव महिमा

1992 में रिलीज हुई पौराणिक फिल्म 'शिव महिमा' में महादेव का रोल रामानंद सागर के शो 'रामायण' में भगवान राम के रोल से मशहूर हुए अरुण गोविल ने किया था। जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन दावा किया जाता है कि उस वक्त उन्हें इस किरदार के लिए काफी मोटी रकम मिली थी।

45
2. मोहित रैना
Image Credit : X

2. मोहित रैना

टीवी शो : देवों के देव...महादेव

टीवी पर अगर भगवान शिव का रोल कर सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी किसी ने हासिल की तो वे मोहित रैना हैं। उन्होंने 2012 से 2014 के बीच टेलीकास्ट हुए 'देवों के देव...महादेव' में शंकर भगवान का रोल किया था। बताया जाता है कि उन्हें इसके लिए प्रति एपिसोड 1–1.50 लाख रुपये तक मिलते थे, जो उस दौर में काफी बड़ी रकम मानी जाती थी। पूरे शो से उन्होंने लगभग 8.2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कमाए थे।

55
1. अक्षय कुमार
Image Credit : X

1. अक्षय कुमार

फिल्म : OMG 2, कन्नप्पा

अक्षय कुमार ने 2023 में रिलीज हुई 'OMG 2' भगवान शिव का रोल निभाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो यह किरदार निभाने के लिए उन्हें तकरीबन 35-40 करोड़ रुपए का मेहनताना मिला था। जबकि 15-17 दिन में उनका शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया था। इस हिसाब से देखें तो अक्षय ने हर दिन लगभग 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई की थी। वहीं 2025 में आई 'कन्नप्पा' में भी वे भगवान शिव बने थे और बताया जाता है कि इसके लिए उन्होंने सिर्फ 5 दिन शूटिंग की थी और 10 करोड़ रुपए ले लिए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
महाशिवरात्रि
टीवी समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
O Romeo Day 3 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ़्तार तीसरे दिन भी बरकरार, कमाए इतने CR
Recommended image2
Rajpal Yadav की चमकी किस्मत! जेल में बंद एक्टर की फीस बढ़ी, नई फिल्म में मिला विलेन का रोल
Recommended image3
करोड़ों की संपत्ति, फिर भी 1 BHK में रहते हैं सलमान खान-फैंस कर रहे तारीफ
Recommended image4
Assi OTT Release Date: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ थिएटर से पहले OTT पर लॉक! जानिए कब-कहां देखें?
Recommended image5
Jana Nayagan Release Update: विजय की आखिरी फिल्म पर ब्रेक! मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved