- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Second Friday Collection: 'धुरंधर 2' या 'पुष्पा 2', बॉक्स ऑफिस की असली किंग कौन?
Dhurandhar 2 Second Friday Collection: 'धुरंधर 2' या 'पुष्पा 2', बॉक्स ऑफिस की असली किंग कौन?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का दूसरे शुक्रवार का कलेक्शन हिंदी बेल्ट में अब तक का सबसे ज्यादा रहा। इसने 10 साल बाद आमिर खान की ‘दंगल’ को टॉप 10 से बाहर धकेल दिया है। लेकिन अगर देशभर में कमाई की बात करें तो यह फिल्म 'पुष्पा 2' से पीछे रह गई है।

'धुरंधर 2' का दूसरे शुक्रवार का कलेक्शन कितना रहा?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' ने दूसरे शुक्रवार को देशभर में लगभग 41.55 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि इसके सिर्फ हिंदी वर्जन का कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपए रहा। यह दूसरे शुक्रवार को बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Dhurandhar 2 ने तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड
दूसरे शुक्रवार को कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' ने अपने ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने दूसरे शुक्रवार को लगभग 34.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' का हिंदी वर्जन इस लिस्ट में दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर खिसक गया है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 3 का ऐलान! बौखलाए पाकिस्तानी नेता ने ट्रोलिंग से परेशान होकर लिया बड़ा फैसला
दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 हिंदी फ़िल्में
- धुरंधर द रिवेंज (2026) : 37.50 करोड़ रुपए
- धुरंधर (2024) : 34.70 करोड़ रुपए
- पुष्पा 2 : द रूल (2024) : 27.50 करोड़ रुपए
- छावा (2025) : 24.03 करोड़ रुपए
- एनिमल (2023) : 23.53 करोड़ रुपए
- ग़दर 2 (2023) : 20.50 करोड़ रुपए
- बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017) : 19.75 करोड़ रुपए
- स्त्री 2 : सरकटे का आतंक (2024) : 19.30 करोड़ रुपए
- द कश्मीर फाइल्स (2022) : 19.15 करोड़ रुपए
- जवान (2023) : 19.10 करोड़ रुपए
आमिर खान की दंगल 10 साल बाद टॉप 10 से बाहर
दूसरे शुक्रवार को हुई कमाई के मामले में आमिर खान स्टारर ब्लॉकबस्टर बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा 'दंगल' टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गई है। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 18.59 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 9: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' 1100 CR पार, 9वें दिन की इतनी कमाई
देशभर में 'पुष्पा 2' से पीछे चल रही 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' देशभर में कमाई के मामले में प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' से आगे चल रही है, जबकि अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' से पीछे है। दूसरे शुक्रवार को देशभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 फ़िल्में और उनका कलेक्शन इस प्रकार रहा :-
- पुष्पा 2 द रूल : 43.43 करोड़ रुपए
- धुरंधर द रिवेंज : 41.55 करोड़ रुपए
- बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन : 37 करोड़ रुपए
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।