- Home
- Entertainment
- Beer, Beach और Bikini… तेजस्वी प्रकाश का BF संग बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए क्रेजी, 7 PHOTOS
Beer, Beach और Bikini… तेजस्वी प्रकाश का BF संग बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए क्रेजी, 7 PHOTOS
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपने बीच वेकेशन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अदाकारा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें उनका बीच, बियर और बिकिनी लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

'नागिन' फेम तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर से अपने ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर कोहराम मचा दिया है। बीच वेकेन की उनकी लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो गई है। पतली कमर और बिखरे बालों के साथ वो बीच पर अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ मस्ती मजा करती नजर आ रही हैं।
ब्लू ऑफ शोल्डर ड्रेस में तेजस्वी
‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में काम करने वाली तेजस्वी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वो अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के साथ नजर आ रही हैं। बीच, बीयर और रोमांटिक वाइब्स दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस को पूरी तरह दीवाना बना दिया है। इस तस्वीर में वो ऑफ शोल्डर ब्लू ड्रेस बनकर अपनी ब्यूटी फ्लॉन्ट कर रही हैं।
बिकिनी और हाथ में बियर संग तेजस्वी प्रकाश
ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी में तेजस्वी फुल कॉन्फिडेंस नजर आ रही हैं। हाथों में बियर की बोतल संग वो बीच पर मस्ती करती नजर रही हैं। करण कुंद्रा भी उतनी ही मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
ग्रीन गाउन में तेजस्वी प्रकाश
बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ तेजस्वी हर मूमेंट को एन्जॉय कर रही हैं। ब्लैक शर्टऔर जींस में करण जहां स्मार्ट लग रहे हैं, वहीं नियॉन ग्रीन में तेजस्वी अपने फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। समंदर में बने हाट में वो क्वालिटी टाइम गुजारते नजर आएं। तेजस्वी का ये अवतार साफ बता रहा है कि वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि फैशन गेम में भी टॉप पर हैं।
गोवा की है ये तस्वीरें?
बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें गोवा की हैं। दोनों ने वहां अपना घर खरीदा हैं। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में करण कुंद्रा ने भी यह कहा है कि इस साल वो शादी कर लेंगे। इनके फैंस को उस दिन का बेसब्री से इंतजार हैं। फिलहाल ये कपल ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: डायरेक्टर चिल्लाता रहा ‘कट’, लेकिन चलते रहे Kiss सीन… इन 5 एक्टर्स ने कर दी हद पार!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।